जानीमानी अभिनेत्री कृति खरबंदा ने फिल्म इंडस्ट्री में 16 साल पूरे कर लिए हैं।

दक्षिण भारतीय सिनेमा से शुरू हुई खरबंदा की यह यात्रा दृढ़ निश्चय, संघर्ष और अपने हुनर पर अटूट विश्वास की मिसाल है।

कन्नड़, तेलुगु और हिंदी सिनेमा में लीड रोल्स तक, कृति ने साबित किया कि असली प्रतिभा और मेहनत किसी भी कनेक्शन से ज़्यादा असरदार होती है।

कृति हर बार खुद को नए तरीके से प्रस्तुत करती हैं। रोमांस, एक्शन, कॉमेडी हर जॉनर में सहजता से ढल जाना उनकी खासियत है।

कृति अब राणा नायडू 2 से अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। वे एक गहरे और जटिल किरदार में नज़र आएंगी।