Aarush Bhola, जो Ashneer Grover के रियलिटी शो Rise And Fall के runner-up रहे हैं, उन्होंने हाल ही में इस शो को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। Aarush ने शो को biased बोलकर एक नई controversy खड़ी कर दी है। यह पूरा मामला तब सामने आया जब प्रसिद्ध actor और filmmaker Farah Khan अपने YouTube food vlog के लिए Aarush Bhola और Laila Varun Yadav से मिलने पहुंचीं। बातचीत के दौरान जब Farah ने Aarush से उनके शो के journey के बारे में पूछा, तो Aarush ने बताया कि वह runner-up थे।
जब Farah ने winner चुनने के तरीके के बारे में पूछा, तो Aarush ने हंसते हुए कहा कि end में वही internal voting कर दी, biased show आपको पता ही है। Farah Khan ने तुरंत उनकी इस बात से disagree किया और मज़ाक में No, no, no कहकर बात संभालने की कोशिश की। शो के दौरान भी Aarush और host Ashneer Grover के बीच कई बार disagreements और tension देखने को मिली थी।
Rise And Fall Season 1 की कहानी power और strategy पर based थी, जहाँ contestants को Rulers और Workers दो अलग groups में बांटा गया था। Rulers को ज़्यादा privileges मिलती थीं, जबकि Workers कठिन tasks करते थे। इस शो के finale में Arjun Bijlani winner बने थे और Aarush runner-up रहे थे। Aarush के इस statement के बाद अब social media पर fans के बीच शो की fairness और internal voting system को लेकर बहस छिड़ गई है। यह शो Prime Video पर streaming के लिए available है।