Bigg Boss 20 में नजर आ रहे रैपर YUNG DSA को दर्शकों और फैंस का जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है। शो में उनकी बढ़ती लोकप्रियता का असर सोशल मीडिया पर भी साफ देखने को मिल रहा है। Bigg Boss के सफर के दौरान YUNG DSA के Instagram फॉलोअर्स बढ़कर 1.9 मिलियन हो गए हैं।
YUNG की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है और उनके सपोर्ट में #YUNGDSA भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता नजर आ रहा है। इस बीच, गेम में बदलते समीकरणों और YUNG को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच उनकी टीम ने एक खास बयान जारी किया है।
YUNG DSA की टीम ने फैंस को कहा- Thank You
YUNG DSA की टीम ने सोशल मीडिया पर उनके फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए उन्हें लगातार प्यार और सपोर्ट देने के लिए धन्यवाद कहा। साथ ही, टीम ने YUNG को ट्रोल करने या उनके लिए नफरत फैलाने वालों को भी प्यार देने का मैसेज दिया।
बयान में कहा गया:
“Thankyou so much for all the Love gang, itna support karne keliye. More love and power to y’all! Baaki jo hate karre unko bhi pyaar do gang, sabhko pyaar do!!! Day 1 se aise hi raha hai sabh, isliye aaj idhar tak pohche hai. No hate!”
टीम का यह मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हुआ और कई लोगों ने इसे ट्रोलर्स के लिए एक पॉजिटिव जवाब बताया।
YUNG DSA को मिल रहा है जबरदस्त सपोर्ट
Bigg Boss 20 में YUNG DSA के सफर को उनके फैंस लगातार सपोर्ट कर रहे हैं। उनके बढ़ते Instagram फॉलोअर्स भी उनकी लोकप्रियता का संकेत दे रहे हैं। शो के दौरान 1.9 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करना उनके लिए एक बड़ी सोशल मीडिया उपलब्धि मानी जा रही है।
YUNG के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर फैंस लगातार पोस्ट कर रहे हैं और #YUNGDSA को ट्रेंड करा रहे हैं। उनके सपोर्ट में खासतौर पर पुणे के कई युवा भी सामने आए हैं।
Pune के युवाओं में भी YUNG का क्रेज
YUNG DSA के फैंस का उत्साह सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है। पुणे के कई युवा अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सपोर्ट करते नजर आए हैं। उनके समर्थन में स्टेज के साथ-साथ कॉलेज और स्कूलों में भी YUNG के लिए शाउटआउट्स देखने को मिले।
रैपर के फैंस उनके Bigg Boss गेम और पर्सनैलिटी को लगातार सपोर्ट कर रहे हैं और उनकी जर्नी को आगे बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर भी अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।
Team YUNG का साफ मैसेज- ‘No Hate’
Bigg Boss 20 के घर में YUNG DSA के गेम और उनके बदलते समीकरणों को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। ऐसे में उनकी टीम का यह बयान नकारात्मकता का जवाब नकारात्मकता से देने के बजाय प्यार और पॉजिटिविटी पर फोकस करता नजर आ रहा है।
Team YUNG ने साफ कर दिया है कि फैंस के प्यार और सपोर्ट के लिए वह आभारी हैं और ट्रोलर्स के लिए भी उनका संदेश “No Hate” है। अब YUNG DSA की Bigg Boss 20 जर्नी आगे किस मोड़ पर जाती है, यह देखना दिलचस्प होगा।