T24 KHABAR
Monday, Nov 2, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > भोजपुरी सिनेमा > Chhath Puja 2026: Khesari Lal Yadav Appeals to Government for Special Trains to Bihar and UP
भोजपुरी सिनेमा

Chhath Puja 2026: Khesari Lal Yadav Appeals to Government for Special Trains to Bihar and UP

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: November 1, 2026 6:47 pm
t24khabarmail@gmail.com
Share
Bhojpuri actor and singer Khesari Lal Yadav appeals to the government for special trains ahead of Chhath Puja 2026.
छठ पूजा पर घर लौटने वाले यात्रियों की परेशानी को लेकर खेसारी लाल यादव ने सरकार से स्पेशल ट्रेन चलाने की अपील की।
SHARE

दिवाली के बाद बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड समेत कई राज्यों में छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस त्योहार का इंतजार देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में रहने वाले भारतीय भी करते हैं। खासकर बिहार और पूर्वांचल के लोगों के लिए छठ पूजा सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था और भावनाओं से जुड़ा मौका है। इस दौरान हर कोई अपने परिवार और गांव पहुंचना चाहता है, लेकिन त्योहार के समय ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना काफी मुश्किल हो जाता है। वहीं, हवाई यात्रा का किराया भी आम लोगों की पहुंच से बाहर हो जाता है। अब भोजपुरी अभिनेता और सिंगर खेसारी लाल यादव ने इसी परेशानी को लेकर केंद्र और बिहार सरकार से खास अपील की है।

खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए सरकार से छठ पूजा के मौके पर बिहार, यूपी और झारखंड जाने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है। उनका कहना है कि त्योहार पर घर लौटने की इच्छा रखने वाले लोग टिकटों की कमी के कारण काफी परेशान हैं।

‘छठ पूजा हर पूर्वांचली की धड़कन है’

खेसारी लाल यादव ने अपने वीडियो में कहा कि छठ पूजा हर पूर्वांचली के लिए बेहद खास है। इस त्योहार पर हर किसी का सपना होता है कि वह अपने गांव पहुंचे और परिवार के साथ छठी मैया की पूजा करे। उन्होंने कहा, ‘प्रणाम, हम खेसारी लाल यादव, आप सबके बेटा और भाई। बस एक ही रिक्वेस्ट है अपनी भारत सरकार और रेलवे से कि प्लीज हमारे लिए कुछ कीजिए। छठ पूजा हमारी धड़कन है, हमारी मां है। बहुत लोग टिकट को लेकर परेशान हैं।’

उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार से इस समस्या का समाधान निकालने की अपील भी की। खेसारी का कहना है कि जब केंद्र और बिहार दोनों जगह सरकार के पास व्यवस्था करने का अधिकार है, तो यात्रियों की परेशानी दूर करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए।

35 से 50 हजार रुपये तक पहुंचा फ्लाइट का किराया

खेसारी ने अपने वीडियो में हवाई किराए का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, कोलकाता, गुजरात और मुंबई जैसे शहरों में रहने वाले बिहार और यूपी के लोग घर लौटने के लिए परेशान हैं। उनके मुताबिक, छठ के समय फ्लाइट का किराया 35 हजार, 40 हजार और 50 हजार रुपये तक पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि वह एयरलाइन कंपनियों के कारोबार पर टिप्पणी नहीं करना चाहते, लेकिन आम यात्रियों की परेशानी को समझना जरूरी है। हर व्यक्ति के लिए इतना महंगा टिकट खरीदना संभव नहीं है।

हर राज्य से बिहार-UP के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग

खेसारी लाल यादव ने बिहार और केंद्र सरकार से अपील की कि देश के अलग-अलग राज्यों से बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएं। इससे छठ पूजा के लिए घर लौटने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिल सकती है।

उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि सरकार लोगों की भावनाओं को समझे और उन्हें अपने परिवार, मां और गांव तक पहुंचने में मदद करे। खेसारी की इस अपील को सोशल मीडिया पर भी समर्थन मिल रहा है। कई यूजर्स ने उनकी बात से सहमति जताते हुए कहा कि त्योहार के समय स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।

अब देखना होगा कि खेसारी लाल यादव की इस अपील पर रेलवे और सरकार की ओर से क्या कदम उठाया जाता है।

TAGGED:Bhojpuri newsBihar NewsChhath PujaChhath Puja 2026Chhath Special TrainIndian RailwaysKhesari lal YadavKhesari Lal Yadav Latest NewsSpecial TrainsT24KhabarUttar Pradesh News
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article Actor Prakash Raj with his wife Pony Verma at a public event. Prakash Raj’s Wife Pony Verma Opens Up About Their Age Gap and Bond with His Daughters
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

खेसारी लाल यादव मीडिया से बात करते हुए राजनीति में आने की अटकलों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए।
भोजपुरी सिनेमाहोम

मैं कलाकार हूं, नेता नहीं” , बीजेपी जॉइन की चर्चाओं पर खेसारी लाल यादव का बड़ा बयान, राजनीति से बनाई दूरी

By
t24khabarmail@gmail.com
अनुपमा में तोषू का किरदार निभाने वाले एक्टर मनीष नागदेव
टेलीविजन

Manish Naggdev on playing Toshu in Anupamaa: “I want people to know that there is much more to me as an actor”

By
t24khabarmail@gmail.com
बॉलीवुडमूवी रिव्यूवीडियो

“जिंदगी बड़ी होनी चाहिए… लंबी नहीं – जब आनंद ने सिखाया जीना!”

By
t24khabarmail@gmail.com
Aamrapali Dubey discusses the meaning of Bhabhi in Bigg Boss 20
televisionओटीटीटेलीविजनभोजपुरी सिनेमाहोम

‘भाभी का रिश्ता सम्मान और मर्यादा से जुड़ा है’: आम्रपाली दुबे

By
t24khabarmail@gmail.com
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?