T24 KHABAR
Wednesday, Nov 4, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > बॉलीवुड > Ramayanam First Review: Ashish Chanchlani Praises Ranbir’s Film
बॉलीवुड

Ramayanam First Review: Ashish Chanchlani Praises Ranbir’s Film

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: November 4, 2026 6:18 pm
t24khabarmail@gmail.com
Share
फिल्म रामायणम् में भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर रामायणम् को आशीष चंचलानी ने बताया संभावित ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर।
SHARE

नई दिल्ली। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह पौराणिक फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले बुधवार शाम को फिल्म का प्रीमियर रखा गया, जिसमें शामिल हुए कंटेंट क्रिएटर आशीष चंचलानी ने इसका पहला रिव्यू शेयर किया है। उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए इसे संभावित ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर बताया है।

आशीष चंचलानी ने की फिल्म की तारीफ

आशीष ने फिल्म की स्टारकास्ट की भी तारीफ की। उन्होंने रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की परफॉर्मेंस को शानदार बताया। वहीं, रवि दुबे को लक्ष्मण के किरदार में खास तौर पर सराहा। उन्होंने कहा कि फिल्म में कुछ मजेदार सीन भी हैं, जो कहानी के बीच दर्शकों को मनोरंजन का मौका देते हैं।

आशीष के मुताबिक, फिल्म में कुछ छोटे टेक्निकल इश्यू जरूर नजर आते हैं, खासकर रात के कुछ दृश्यों में डी-एजिंग इफेक्ट थोड़ा अलग लगता है। हालांकि, शानदार एडिटिंग और विजुअल्स के चलते ये कमियां ज्यादा प्रभाव नहीं डालतीं। उन्होंने जटायु के फाइट सीक्वेंस का जिक्र करते हुए बताया कि फिल्म के आखिर में वह भावुक हो गए थे। साथ ही दर्शकों को इसे बड़ी स्क्रीन पर देखने की सलाह दी।

फिल्म देखने के बाद आशीष चंचलानी काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू शेयर करते हुए लिखा कि ‘रामायणम्’ भारतीय सिनेमा की बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। उनके मुताबिक, फिल्म में कुछ बेहतरीन एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलते हैं। हालांकि, फिल्म की सबसे बड़ी ताकत निर्देशक नितेश तिवारी का काम है। उन्होंने कहानी और इसके विजुअल प्रेजेंटेशन पर शानदार पकड़ बनाए रखी है।

‘अवतार’ और ‘एवेंजर्स’ जैसी भव्य फिल्म बनाने का लक्ष्य

फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा का लक्ष्य भारतीय दर्शकों को रामायण की ऐसी भव्य प्रस्तुति दिखाना है, जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं देखा हो। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर सवाल करते हैं कि जब रामायण की कहानी पहले से सभी जानते हैं, तो एक और फिल्म बनाने की जरूरत क्यों है? इस पर उनका कहना है कि फिल्म के जरिए इस परिचित कहानी को बिल्कुल नए और बड़े स्तर पर पेश करने की कोशिश की गई है।

नमित मल्होत्रा इसे ‘अवतार’ और ‘एवेंजर्स’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों के स्तर पर बनाना चाहते हैं। फिल्म में 3D और IMAX तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसका निर्माण प्राइम फोकस स्टूडियोज, डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स ने मिलकर किया है।

कौन निभा रहा है किसका किरदार?

नितेश तिवारी की इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। श्रीधर राघवन ने फिल्म की कहानी को को-राइट किया है। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों पार्ट का कुल बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, हालांकि निर्माता की ओर से इस आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अब देखना होगा कि दर्शकों के बीच रिलीज के बाद ‘रामायणम्’ को कैसी प्रतिक्रिया मिलती है और क्या यह भारतीय सिनेमा के लिए एक नया रिकॉर्ड बना पाती है।

TAGGED:Ashish ChanchlaniBollywood NewsNitesh TiwariRamayanamRamayanam First Reviewranbir kapoorsai pallaviT24KhabarYash
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article बिग बॉस 20 के प्रोमो में रोती हुईं माही विज Bigg Boss 20 Mahhi Vij Emotional Promo
Next Article लोक गायक सुनील लोधी अस्पताल में आंखों की जांच कराते हुए Singer Suneel Lodhi Begins Eye Treatment, Hopes to Regain His Vision After CM Mohan Yadav’s Intervention
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

Bigg Boss 20 की कंटेस्टेंट Aamrapali Dubey, जिनके समर्थन में उनकी बहन Aanchal ने Mahhi Vij और Gullu पर कथित बॉडी शेमिंग को लेकर सवाल उठाए।
ओटीटीटेलीविजनभोजपुरी सिनेमाहोम

Bigg Boss 20: Aamrapali Dubey’s Sister Calls Out Mahhi Vij And Gullu Over Body-Shaming Remarks

By
t24khabarmail@gmail.com
daya bhabhi
टेलीविजन

“तारक मेहता का उल्टा चश्मा” की दया भाभी 8 साल बाद नज़र आई, दो बच्चों की मां, पहचानना भी मुश्किल!

By
t24khabarmail@gmail.com
बिग बॉस 20 में Gullu और Nakul की लड़ाई के बाद Team Gullu ने की एविक्शन की मांग
ओटीटीटेलीविजन

‘Bigg Boss Is a Show, Not a Place for Physical Violence’: Team Gullu Hits Back At Nakul After The Clash!

By
t24khabarmail@gmail.com
अनुपमा एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय ने दुर्गा पूजा की पसंद और बचपन की यादें साझा कीं
टेलीविजन

Durga Puja has always felt like home to me”-Adrija Roy

By
t24khabarmail@gmail.com
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?