रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में हर दिन नए ट्विस्ट और दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहे हैं। घर में अब तक जिसे कंटेस्टेंट्स बच्चा कहकर बुलाते थे, अब उसी अरिश्फा खान के हाथों में घर की कमान आ गई है। अरिश्फा ने कैप्टंसी टास्क जीतकर घर की नई कैप्टन बनने का खिताब अपने नाम कर लिया है। हालांकि, इस खुशी के बीच फैमिली टास्क के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अरिश्फा अपने आंसू नहीं रोक पाईं और फूट-फूटकर रोने लगीं।
दिवाली पर घरवालों को मिला फैमिली का खास तोहफा
दरअसल, दिवाली के खास मौके पर बिग बॉस ने घरवालों के लिए एक इमोशनल सरप्राइज रखा। बिग बॉस ने बताया कि अरिश्फा को छोड़कर बाकी सभी कंटेस्टेंट्स को उनके परिवार की तरफ से खास तोहफा मिला है। इस तोहफे में उनके परिवार के मैसेज और तस्वीरें शामिल थीं। अपने घरवालों की तस्वीरें और संदेश देखकर कंटेस्टेंट्स काफी भावुक नजर आए।
वहीं, अरिश्फा इस खास तोहफे से वंचित रह गईं। ऐसे में उनके लिए यह पल काफी मुश्किल रहा। घर में सभी को अपने परिवार की झलक देखने का मौका मिला, लेकिन अरिश्फा को यह खुशी नहीं मिल पाई। फैमिली टास्क के बाद वह काफी भावुक हो गईं और रोने लगीं।
अरिश्फा के सपोर्ट में आए घरवाले
दूसरी तरफ, बिग बॉस ने अरिश्फा को कैप्टंसी की रेस में मौका देने के लिए 2X रूम खोला। इस टास्क में घरवालों को दो दरवाजों में से एक चुनना था। एक दरवाजा अरिश्फा की कैप्टंसी के समर्थन में था, जबकि दूसरा उनकी कैप्टंसी के खिलाफ था।
इस दौरान काजी, यंग, गुल्लू, आम्रपाली, कनिका, लव, माही, उदिति और मनीष ने अरिश्फा के समर्थन वाला दरवाजा चुना। सभी ने अपनी पसंद जाहिर करते हुए उन्हें घर की अगली कैप्टन बनाने की इच्छा जताई। घरवालों के इस समर्थन ने अरिश्फा के लिए कैप्टंसी की राह आसान कर दी।
अरिश्फा के सिर सजा कैप्टंसी का ताज
टास्क के आखिर में अरिश्फा खान ने बाजी मार ली और वह ‘बिग बॉस 20’ की नई कैप्टन बन गईं। अब तक घर में उन्हें बच्चा कहकर बुलाने वाले कंटेस्टेंट्स के बीच अरिश्फा की नई जिम्मेदारी देखने लायक होगी। कैप्टन बनने के बाद अब घर के कई फैसलों में उनकी अहम भूमिका रहने वाली है।
हालांकि, कैप्टंसी की खुशी के साथ परिवार की याद ने अरिश्फा को भावुक कर दिया। अब देखना दिलचस्प होगा कि नई कैप्टन के तौर पर अरिश्फा घर में किस तरह अपनी जिम्मेदारियां निभाती हैं और बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ उनका रिश्ता कैसा रहता है।