T24 KHABAR
Wednesday, Nov 18, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > ओटीटी > Roadies REBIRTH: Raghu Ram Returns With Rannvijay Singha
ओटीटीटेलीविजन

Roadies REBIRTH: Raghu Ram Returns With Rannvijay Singha

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: November 16, 2026 4:16 pm
t24khabarmail@gmail.com
Share
रोडीज REBIRTH में वापसी करते रघु राम और शो के होस्ट रणविजय सिंहा।
'रोडीज - REBIRTH' में रघु राम की वापसी, कंटेस्टेंट्स को दी मुश्किल सफर की चेतावनी।
SHARE

एमटीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘रोडीज’ की एक बार फिर वापसी होने जा रही है, लेकिन इस बार शो का अंदाज पहले से बिल्कुल अलग होगा। दो दशक पूरे करने के बाद ‘रोडीज’ अपने नए चैप्टर ‘Roadies – REBIRTH: Born to Ride, Built to Survive’ के साथ लौट रहा है। इस नए सीजन में रणविजय सिंहा एक बार फिर होस्ट की जिम्मेदारी संभालेंगे, वहीं शो के पुराने और चर्चित चेहरे रघु राम की वापसी ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।

इस बार शो में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। पहली बार रोडीज के इतिहास में छह गैंग लीडर्स एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करते नजर आएंगे। इससे प्रतियोगिता और भी मुश्किल, रोमांचक और अनप्रेडिक्टेबल होने वाली है। वहीं, रघु राम की वापसी शो में नए ट्विस्ट और टर्न लेकर आएगी। उनका अंदाज और गेम के प्रति सख्त रवैया कंटेस्टेंट्स के लिए नई चुनौती बन सकता है।

अपनी वापसी को लेकर रघु राम ने मजेदार अंदाज में कहा, ‘बहुत से लोग चाहते थे कि मैं रोडीज में वापस आऊं। तो अब सोच-समझकर मांगना!’ उन्होंने बताया कि ‘रोडीज’ भारत का सबसे लंबे समय तक चलने वाला रियलिटी शो है और पिछले कई सालों में इसमें लगातार बदलाव हुए हैं।

रघु के मुताबिक, शो के शुरुआती दस सालों तक एक खास फॉर्मेट चलता रहा, लेकिन आगे बढ़ने और दर्शकों के बीच अपनी लोकप्रियता बनाए रखने के लिए इसमें बदलाव जरूरी था। इसके बाद गैंग लीडर्स का कॉन्सेप्ट आया और शो की लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई। अब जब रोडीज अपने तीसरे दशक में प्रवेश कर रहा है, तो एक बार फिर फॉर्मेट में बड़ा बदलाव करने का समय आ गया है।

रघु ने अपनी वापसी को ‘REBIRTH’ बताते हुए कहा कि यह रोडीज के कंटेस्टेंट्स के लिए अच्छी खबर नहीं है, क्योंकि इस नए सफर में उनका सामना कई मुश्किलों और चुनौतियों से होने वाला है। उन्होंने कंटेस्टेंट्स को पहले से ही तैयार रहने की चेतावनी देते हुए कहा कि अब उन्हें एक बेहद कठिन सफर के लिए तैयार होना होगा।

‘Roadies – REBIRTH’ में खतरनाक टास्क, अप्रत्याशित ट्विस्ट, रणनीतिक चालें और गैंग लीडर्स के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। रणविजय और रघु राम की वापसी के साथ यह सीजन दर्शकों के लिए कितना खास होगा, यह देखना दिलचस्प रहेगा।

‘Roadies – REBIRTH’ हर शुक्रवार और शनिवार शाम 7 बजे JioHotstar और MTV पर देखा जा सकेगा।

TAGGED:jiohotstarMTV RoadiesRaghu RamRannvijay Singhareality showRoadies RebirthT24Khabar
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article ओ हमनवा सीजन 2 में एडवोकेट राधिका के रूप में सृति झा और सुपरस्टार कृष के रूप में शब्बीर अहलूवालिया। Oh Humnava Season 2 Promo: Sriti Jha and Shabir Ahluwalia
Next Article ये रिश्ता क्या कहलाता है में शादी के मंडप पर समर और तान्या। Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: Tanya and Samar Get Married
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

मुंबई फिल्म सिटी में Pati Patni Aur Panga 2 और Hustle 5 के सेट के पास लगी आग
televisionओटीटीटेलीविजन

Pati Patni Aur Panga 2 Teams To Resume Shoot Today After Fire Incident

By
t24khabarmail@gmail.com
एल्विश यादव और मैक्सटर्न का 2024 का विवाद, बैंक अकाउंट में 1 लाख रुपये ट्रांसफर और ‘द 50’ रियलिटी शो का खुलासा
टेलीविजनहोम

एल्विश यादव ने विवाद के बीच मैक्सटर्न के खाते में भेजे 1 लाख रुपये, ‘द 50’ में चौंकाने वाला खुलासा

By
t24khabarmail@gmail.com
टेलीविजन

‘बालिका वधू’ फेम अविका गौर ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई, मंगेतर को किया KISS…जल्द बनेंगी दुल्हन

By
t24khabarmail@gmail.com
Zaid Darbar Dongri Jail में बच्चों को Dance सिखाते हुए
televisionटेलीविजनहोम

जेल में 80 बच्चों को डांस सिखाते थे ज़ैद दरबार, 6 महीने तक चला क्लास का सिलसिला

By
t24khabarmail@gmail.com
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?