टीवी एक्टर पार्थ समथान एक बार फिर अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसने उनके फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। पार्थ ने अपने अगले प्रोफेशनल प्रोजेक्ट को लेकर एक रहस्यमयी हिंट दिया है। खास बात यह है कि उन्होंने अपने नए किरदार को लेकर कहा है कि यह दर्शकों को रातों में डराने वाला है।
दरअसल, हाल ही में पार्थ समथान को आकांक्षा के साथ एक शानदार वैम्पायर लुक में देखा गया था। इसके बाद से ही उनके किसी हॉरर या सुपरनैचुरल प्रोजेक्ट का हिस्सा होने की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। अब उनके लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट ने इन अटकलों को और हवा दे दी है।

पार्थ ने अपने पोस्ट में बताया कि SHKH का काम पूरा हो चुका है और अब वह एक नए चैप्टर की शुरुआत करने जा रहे हैं। उन्होंने लिखा, “SHKH done!!! Moving on to the New chapter and I promise you it’s gonna be one hell of a ride..literally. This character is gonna give you nightmares for sure.. See you on the other side.”
पार्थ के इस पोस्ट से साफ है कि वह अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि उनका नया प्रोजेक्ट क्या है और वह किस तरह का किरदार निभाने वाले हैं। लेकिन उनके बयान में इस्तेमाल किए गए शब्दों ने इस प्रोजेक्ट को लेकर रहस्य और बढ़ा दिया है।
उनके वैम्पायर लुक और नए किरदार को लेकर दिए गए इस हिंट के बाद फैंस यह अंदाजा लगा रहे हैं कि पार्थ किसी हॉरर या सुपरनैचुरल कहानी में नजर आ सकते हैं। हालांकि, यह भी संभव है कि एक्टर अपने बिल्कुल अलग अंदाज से दर्शकों को चौंकाने की तैयारी कर रहे हों।
फिलहाल पार्थ ने अपने नए प्रोजेक्ट की जानकारी छिपाकर रखी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि उनका यह नया किरदार किस तरह का होने वाला है और क्या वाकई वह दर्शकों को डराने में कामयाब होंगे।