T24 KHABAR
Monday, Nov 23, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > बॉलीवुड > Ranveer Singh Joins Deepika Padukone on King Shoot in Cape Town
बॉलीवुड

Ranveer Singh Joins Deepika Padukone on King Shoot in Cape Town

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: November 23, 2026 5:47 pm
t24khabarmail@gmail.com
Share
Ranveer Singh and Deepika Padukone during the shooting schedule of Shah Rukh Khan's upcoming film King.
Ranveer Singh joined Deepika Padukone during the Cape Town schedule of King and cheered for her during rehearsals.
SHARE

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म King का गाना ‘Tu Mil Jaaye’ रिलीज से पहले ही चर्चा में बना हुआ है। इस गाने में दोनों की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को देखने को मिलेगी। अब गाने के कोरियोग्राफर पीयूष भगत और शाजिया सामजी ने इसकी शूटिंग से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं। उन्होंने बताया कि गाने की शूटिंग के दौरान दीपिका के पति और अभिनेता रणवीर सिंह भी उनके साथ केप टाउन पहुंचे थे। रणवीर ने सेट पर न सिर्फ दीपिका का हौसला बढ़ाया, बल्कि अपने मस्तीभरे अंदाज से पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया।

सेट पर दीपिका को चीयर करते थे रणवीर सिंह

News18 के साथ बातचीत में कोरियोग्राफर शाजिया सामजी ने बताया कि रणवीर कुछ दिनों तक शूटिंग सेट पर मौजूद थे। इस दौरान वह लगातार दीपिका को परफॉर्म करते हुए चीयर करते और उनका हौसला बढ़ाते नजर आए। शाजिया ने रणवीर की तारीफ करते हुए कहा कि वह पूरी टीम के साथ काफी गर्मजोशी और अपनापन दिखाते थे।

उन्होंने बताया कि रणवीर की मौजूदगी से सेट पर काफी पॉजिटिव एनर्जी रहती थी। शाजिया के मुताबिक, दोनों के बीच पति-पत्नी का प्यार और एक-दूसरे के लिए सपोर्ट साफ नजर आता था। जब भी दीपिका कोई परफॉर्मेंस देती थीं, रणवीर उन्हें उत्साहित करते थे। उनकी एनर्जी का असर सेट पर मौजूद बाकी लोगों पर भी पड़ता था।

रणवीर को भी गाने में शामिल करना चाहती थी टीम

वहीं, पीयूष भगत ने भी शूटिंग के दौरान रणवीर के मस्तीभरे अंदाज को याद किया। उन्होंने बताया कि रणवीर खुद भी शूटिंग का हिस्सा बनने में काफी दिलचस्पी दिखा रहे थे। ऐसे में सेट पर मौजूद लोग उनसे बार-बार कहते थे कि वह भी गाने के किसी शॉट में नजर आएं।

पीयूष ने बताया कि सेट पर काफी मस्ती और शरारत होती थी। उन्होंने इस अनुभव को किसी फैमिली गेट-टुगेदर जैसा बताया। इतना ही नहीं, जब शाहरुख खान और दीपिका गाने की रिहर्सल कर रहे होते थे, तब भी रणवीर वहां मौजूद रहते थे। उनके मुताबिक, रणवीर ने पूरी शूटिंग को हंसी-मजाक और खुशियों से भर दिया था।

शाहरुख के साथ काम करने में दीपिका ने की कोरियोग्राफर्स की मदद

कोरियोग्राफर्स ने शाहरुख खान के साथ पहली बार काम करने के अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि दीपिका ने गाने की कोरियोग्राफी के दौरान उनकी काफी मदद की। चूंकि वह शाहरुख के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं, इसलिए उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर कोरियोग्राफर्स को कई जरूरी सुझाव दिए।

इसके अलावा पीयूष और शाजिया ने दीपिका के प्रोफेशनल अंदाज की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि केप टाउन में मौसम काफी ठंडा था, लेकिन दीपिका को गाने की शूटिंग गर्मियों वाले हल्के कपड़ों में करनी पड़ी। जहां दीपिका हल्के आउटफिट में शूटिंग कर रही थीं, वहीं बाकी क्रू मेंबर्स ठंड से बचने के लिए कई लेयर वाले कपड़े पहन रहे थे।

24 दिसंबर को रिलीज होगी King

बता दें कि ‘Tu Mil Jaaye’ फिल्म King का पहला गाना है, जिसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण नजर आ रहे हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह, एड शीरन और मधुबंती ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल कुमार ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक सचिन-जिगर ने तैयार किया है।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही King में शाहरुख और दीपिका के अलावा अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, अरशद वारसी, राघव जुयाल और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

TAGGED:Abhishek BachchanBollywood NewsDeepika PadukoneKing MovieRanveer SinghShah Rukh KhanT24KhabarTu Mil Jaaye
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article Koi… Mil Gaya actor Anuj Pandit Sharma with wife Prabhjyot Chawla at their intimate wedding ceremony. Koi… Mil Gaya Actor Anuj Pandit Sharma Marries Prabhjyot Chawla
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

Bigg Boss 20 की नई कैप्टन बनीं अरिश्फा खान
ओटीटीटेलीविजन

Bigg Boss 20: Arishfa Khan Becomes the New Captain, Breaks Down After Family Task

By
t24khabarmail@gmail.com
अक्षय कुमार संतरे के पेड़ के नीचे ध्यान करते हुए, 2026 में धैर्य और विकास का संदेश देते हुए
बॉलीवुड

अक्षय कुमार ने 2026 की शुरुआत की धैर्य और विकास के संदेश के साथ

By
t24khabarmail@gmail.com
सनी देओल पैराम वीर चक्र विजेता निर्मल जीत सिंह सेखों के परिवार के साथ
बॉलीवुडहोम

बॉर्डर 2 की धूम के बीच सनी देओल भावुक! पैराम वीर चक्र विजेता निर्मल जीत सिंह सेखों के परिवार से मिलकर बोले- “यह सम्मान का क्षण था”

By
t24khabarmail@gmail.com
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली हॉरर सीरीज वेडनेसडे सीजन 2
वेब सीरीज

सितंबर के पहले हफ्ते में धमाका: OTT पर देखने को मिलेंगी नई फिल्में और वेब सीरीज

By
t24khabarmail@gmail.com
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?