मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में है। हाल ही में फिल्म के प्रीमियर का आजोयन हुआ। इस दौरान सारा और आदित्य की जोड़ी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आदित्य के हैंडसम लुक से फैंस की नजरें नहीं हटीं। वहीं सारा ने भी जमकर लाइमलाइट बटोरी। फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ के म्यूजिक लॉन्च इवेंट इवेंट से वीडियो-फोटो सामने आने के बाद उनके रिलेशनशिप की खबरें इंटरनेट पर छा हुई हैं।
कैसी लगी दोनों की जोड़ी?
वीडियो में सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर साथ में नजर आ रहे हैं। आप वीडियो में देख सकते हैं कि सारा वहां पर बने हुए स्टेज पर ऊपर आती हैं और वो अपने को-स्टार आदित्य रॉय कपूर का हाथ खींचकर उनको आगे बुलाती हैं। फैंस दोनों की जोड़ी की तारीफ की है। आदित्य और सारा की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है। अब दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है।


क्या सारा का बोल्ड लुक आपको पसंद आया?
सारा खान सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल जीत लेती हैं। उनके बोल्ड लुक काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में सारा ने अपनी बोल्ड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं, जिन्हें देख लोग उनके दीवाने हो गए हैं।


फिल्म का पहला गाना ‘जमाना लगे’ रिलीज
आपको बता दें कि निर्देशक अनुराग बसु की आगामी फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का पहला गाना ‘जमाना लगे’ बुधवार को रिलीज हुआ। इस गाने में अरिजीत सिंह और शाश्वत सिंह ने अपनी सुरीली आवाज दी। आदित्य रॉय कपूर ने कहा, ‘यह एल्बम बहुत स्पेशल है। बेसब्री से इंतजार है’। प्रीतम ने बताया कि फिल्म में आदित्य का एक वर्जन उन्होंने खुद गाया है। वहीं, एक्ट्रेस सारा अली खान ने कहा कि उन्होंने जिस तरह का गाना दिया, उससे लगता है मानो हम फिर से जिंदा हो गए हैं।