T24 KHABAR
Tuesday, Sep 29, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > बॉलीवुड > सेट पर नरगिस के लिए आग में कूदे थे सुनील दत्त, फिर ऐसे हुआ दोनों को प्यार…बेहद दिलचस्प है लव स्‍टोरी
बॉलीवुड

सेट पर नरगिस के लिए आग में कूदे थे सुनील दत्त, फिर ऐसे हुआ दोनों को प्यार…बेहद दिलचस्प है लव स्‍टोरी

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: June 6, 2025 11:04 am
t24khabarmail@gmail.com
Share
SHARE

मुंबई। हिंदी सिनेमा के इतिहास में कुछ नाम ऐसे होते हैं, जो सिर्फ अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक विचार बन जाते हैं। जी हां, आज हम श्रद्धांजलि दे रहे हैं ऐसे ही एक महान व्यक्तित्व सुनील दत्त को। 6 जून 1929….यानी आज ही के दिन सुनील दत्त का जन्म हुआ था। पाकिस्तान के झेलम ज़िले में जन्मे ‘बलराज दत्त’ ने मुंबई आकर फिल्मी दुनिया में कदम रखा और ‘सुनील दत्त’ नाम से इतिहास रच दिया। बात करें उनकी पर्सनल लाइफ की तो सुनील दत्त की लव स्‍टोरी भी बेहद दिलचस्प है।

1957 की सुपरहिट फिल्म ‘मदर इंडिया’ में उनकी भूमिका आज भी सिनेमा प्रेमियों के दिलों में ज़िंदा है। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने नरगिस से शादी की और भारतीय सिनेमा को मिला उसका सबसे प्रतिष्ठित कपल। सुनील दत्‍त के साथ नरगिस के रिश्‍ते की शुरुआत ‘मदर इंडिया’ के सेट पर ही हुई थी। दरअसल, सुनील दत्त को तो नरगिस पहले से ही पसंद थीं। सुनील दत्त नरगिस के बड़े फैन थे। लेकिन ,नरगिस राज कपूर से प्यार करती थीं। लेकिन, राज कपूर नरगिस से शादी नहीं कर सके। नरगिस ने राज कपूर से दूरी बना ली।

मदर इंडिया की शूटिंग में आग के एक सीन में नरगिस बुरी तरह से फंस गई थी। अपनी जान की परवाह किए बिना सुनील दत्त ने नरगिस की जान बचाई और जब नरगिस ने सवाल पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया? तब सुनील दत्त ने उन्हें प्रपोज किया था। राज कपूर से ब्रेकअप के बाद नरगिस टूट चुकी थीं। सुनील दत्त के प्रपोज को उन्होंने स्वीकार कर लिया। 1958 में दोनों ने शादी कर ली। सुनील दत्त और नरगिस को शादी के बाद तीन संतान हैं संजय दत्त और प्रिया दत्त और नम्रता दत्त।

सुनील दत्त सिर्फ कलाकार नहीं थे। वो एक सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिज्ञ और शांति के दूत भी रहे। 1999 में बने केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री और कई बार संसद में अपनी गरिमामयी मौजूदगी दर्ज करवाई। उन्होंने 1987 में अमन यात्रा निकाली, पंजाब से मुंबई तक पैदल यात्रा- शांति और भाईचारे के संदेश के लिए और जब बेटे संजय दत्त मुश्किल दौर में थे, तब एक पिता के रूप में उनका संघर्ष पूरे देश ने देखा। 25 मई 2005 को जब उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा, तब हर आंख नम थी। लेकिन आज, उनकी जयंती पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है।

1955 में ‘रेलवे प्लेटफॉर्म’ से सुनील दत्त ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था और कई फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाकर पहचान बनाई। लेकिन, आज भी उनकी आखिरी फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ का नाम सुनते ही लोग भावुक हो जाते हैं, जिसमें उनके साथ संजय दत्त नजर आए थे। पिता और बेटे की इस जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में कई इमोशनल कर देने वाले सीन भी हैं। 2003 में आई इस फिल्म में सुनील दत्त के बेटे संजय दत्त ने लीड रोल निभाया था। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में उनके अलावा अरशद वारसी, ग्रेसी सिंह, बोमन ईरानी और जिमी शेरगिल जैसे सितारे नजर आए थे। इस फिल्म में संजय दत्त के पिता हरि प्रसाद का किरदार सुनील दत्त ने निभाया था। इस फिल्म की कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक लोगों के दिलों में बस गई। ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था और इसे विधु विनोद चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था।

सुनील दत्त की आखिरी फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ ने कुल 25 अवॉर्ड अपने नाम किए थे। यह साल 2003 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म साबित हुई थी। 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 34.82 करोड़ कमाए थे।

TAGGED:FeaturedNargis DuttNargis Dutt Birth AnniversaryT24 KHABAR IN HINDI NEWST24Khabarबॉलीवुड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article बॉयफ्रेंड रॉकी संग शादी के बंधन में बंधी हिना खान, बेहद खास है वेडिंग लुक…क्या आपने तस्वीरें देखीं?
Next Article Neha Kakkar Birthday : कभी जगरातों में गाती थीं नेहा कक्कड़, ऐसे बनीं बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

नवरात्रि डांडिया नाइट में पारंपरिक परिधान में सजे युवा गरबा करते हुए, बॉलीवुड गानों की धुन पर झूमते हुए।
बॉलीवुड

Navratri 2025: इन बॉलीवुड गानों के बिना अधूरा है डांडिया-गरबा उत्सव

By
t24khabarmail@gmail.com
Rashami Desai Weight Loss: 25 दिनों में 4.5 किलो वजन कम करने का बताया तरीका
टेलीविजनलाइफस्टाइलहोम

25 दिन में 4.5 किलो वजन कैसे कम हुआ? रश्मि देसाई ने बताया वॉकिंग और हेल्दी लाइफस्टाइल का सीक्रेट

By
t24khabarmail@gmail.com
पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा एक साथ मुस्कुराते हुए, अपनी बेटी के आगमन की खुशी मनाते हुए।
लाइफस्टाइलहोम

Puja Banerjee And Kunal Verma Welcome Their Second Child, Blessed With A Baby Girl

By
t24khabarmail@gmail.com
अभिनेता विक्रांत मैसी ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मीडिया से बातचीत करते नजर आ रहे हैं, जहां उन्होंने साइबर क्राइम से जुड़े अपने निजी अनुभव साझा किए।
ओटीटीबॉलीवुडहोम

‘पत्नी के खाते से उड़ गए पैसे, मेरा अकाउंट भी हुआ हैक’ , विक्रांत मैसी ने सुनाई साइबर फ्रॉड की चौंकाने वाली कहानी

By
t24khabarmail@gmail.com
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?