T24 KHABAR
Friday, Feb 20, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > बॉलीवुड > सलीम खान को ब्रेन हेमरेज, छोटी प्रोसीजर के बाद हालत स्थिर, परिवार और फिल्मी सितारे मिलने पहुंचे
बॉलीवुडहोम

सलीम खान को ब्रेन हेमरेज, छोटी प्रोसीजर के बाद हालत स्थिर, परिवार और फिल्मी सितारे मिलने पहुंचे

Priyanshu Kumari
Last updated: February 19, 2026 12:31 pm
Priyanshu Kumari
Share
सलीम खान लीलावती अस्पताल में इलाज के दौरान, परिवार उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित
ब्रेन हेमरेज के बाद सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी जारी
SHARE

हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को ब्रेन हेमरेज के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर सामने आते ही परिवार, दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री के कई करीबी लोग अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल ले रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और वे लगातार मेडिकल निगरानी में हैं।

छोटी सर्जिकल प्रोसीजर, ब्रेन सर्जरी नहीं
अस्पताल के डॉक्टर जलील पार्कर ने बताया कि सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी यानी DSA की गई है। यह एक हाई-क्वालिटी जांच प्रक्रिया होती है, जिससे दिमाग की नसों में ब्लॉकेज या समस्या को साफ देखा जा सकता है। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि यह ब्रेन सर्जरी नहीं बल्कि एक छोटी सर्जिकल प्रोसीजर है। यदि रिकवरी इसी तरह जारी रही तो उन्हें जल्द ही वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया जा सकता है।

परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे
सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य उनसे मिलने पहुंचे। सलमान खान देर रात तक अस्पताल में मौजूद रहे। उनकी पत्नी सलमा खान, बेटियां अलवीरा और अर्पिता, दामाद आयुष शर्मा और परिवार के अन्य सदस्य भी वहां मौजूद रहें । अरबाज खान भी पिता से मिलने पहुंचे।

फिल्म इंडस्ट्री से भी कई लोग उनका हाल जानने आए, जिनमें उनके लंबे समय के सहयोगी जावेद अख्तर और अभिनेता संजय दत्त शामिल हैं। सभी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी
अस्पताल प्रशासन के अनुसार सलीम खान को इमरजेंसी में भर्ती किया गया था, जिसके बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी है। फिलहाल उन्हें डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा और कुछ दिनों तक अस्पताल में निगरानी में रखा जाएगा ताकि रिकवरी पर नजर रखी जा सके।

शानदार करियर की विरासत
90 वर्षीय सलीम खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सम्मानित लेखकों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अभिनय से की थी, लेकिन अच्छे रोल्स ना मिल पाने की वजह से उन्होंने लेखन में अपनी असली पहचान बनाई। कई यादगार फिल्मों की पटकथा लिखकर उन्होंने भारतीय सिनेमा को नई दिशा दी और एक मजबूत विरासत छोड़ी।

दुआओं का सिलसिला जारी
सलीम खान की तबीयत को लेकर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में चिंता का माहौल है। सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामनाएं की जा रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं।

TAGGED:Bollywood Breaking NewsBollywood health newsBollywood veteran writer newsFeaturedLilavati Hospital MumbaiSalim Khan brain hemorrhageSalim Khan hospital newsSalim Khan latest newsSalim Khan surgery updateSalman Khan father newsसलीम खान हेल्थ अपडेट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article खेसारी लाल यादव मीडिया से बात करते हुए राजनीति में आने की अटकलों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए। मैं कलाकार हूं, नेता नहीं” , बीजेपी जॉइन की चर्चाओं पर खेसारी लाल यादव का बड़ा बयान, राजनीति से बनाई दूरी
Next Article जेल से रिहाई के बाद मीडिया से बात करते हुए राजपाल यादव, जेल में स्मोकिंग एरिया बनाने की मांग रखते हुए। ‘जेल में भी बने स्मोकिंग ज़ोन!’ रिहाई के बाद राजपाल यादव की अनोखी मांग, बोले , सिस्टम को सजा नहीं सुधार पर देना होगा जोर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

उज्ज्वल निकम का रोल निभाएंगे राजकुमार राव, 26/11 केस पर बन रही है फिल्म
बॉलीवुड

उज्ज्वल निकम का रोल निभाएंगे राजकुमार राव, 26/11 केस पर बन रही है फिल्म

By
t24khabarmail@gmail.com
बॉलीवुड

डेंगू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बीच में रुकी फिल्म ‘OG’ की शूटिंग…जानिए हेल्थ अपडेट

By
t24khabarmail@gmail.com
बॉलीवुड

अब नेशनल अवॉर्ड नहीं मिलेगा मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा खुलासा!

By
t24khabarmail@gmail.com
PAKEEZAH
बॉलीवुडमूवी रिव्यूवीडियो

रेट्रो रिव्यू- “पाकीज़ा” एक हसीन सपना जो पर्दे पर अमर हो गया….

By
t24khabarmail@gmail.com
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?