T24 KHABAR
Friday, Mar 27, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > भोजपुरी सिनेमा > साथ नहीं रहना चाहते पवन सिंह! कोर्ट में बोले ‘तलाक चाहिए’ , ज्योति ने मांगे 10 करोड़, हाई-प्रोफाइल केस ने फिर पकड़ी रफ्तार
भोजपुरी सिनेमाहोम

साथ नहीं रहना चाहते पवन सिंह! कोर्ट में बोले ‘तलाक चाहिए’ , ज्योति ने मांगे 10 करोड़, हाई-प्रोफाइल केस ने फिर पकड़ी रफ्तार

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: March 26, 2026 12:31 pm
t24khabarmail@gmail.com
Share
भोजपुरी स्टार पवन सिंह कोर्ट सुनवाई के बाद बाहर निकलते हुए, पत्नी ज्योति सिंह से तलाक विवाद को लेकर चर्चा में
कोर्ट में पवन सिंह का साफ बयान, ज्योति से अलग होना चाहते हैं, मामला हुआ हाई-प्रोफाइल
SHARE

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पत्नी ज्योति सिंह से चल रहे तलाक विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। आरा सिविल कोर्ट में हुई हालिया सुनवाई के दौरान पवन सिंह ने अदालत से साफ शब्दों में कहा कि वे अब अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहते और तलाक चाहते हैं। इस बयान के बाद यह मामला और ज्यादा चर्चाओं में आ गया है।

बताया जा रहा है कि बुधवार को आरा सिविल कोर्ट में दोनों पक्षों के बीच सुलह की संभावना तलाशने के लिए सुनवाई रखी गई थी। करीब 40 मिनट तक चली इस सुनवाई में पवन सिंह अदालत में मौजूद रहे, जबकि उनकी पत्नी ज्योति सिंह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुईं। उनके वकील ने उनकी ओर से पक्ष रखा। कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों के बीच बातचीत कराने की कोशिश भी की, लेकिन ज्योति सिंह से संपर्क नहीं हो सका।

सुनवाई के दौरान पवन सिंह ने अदालत को स्पष्ट कर दिया कि वे अब वैवाहिक संबंध जारी नहीं रखना चाहते। उनके वकील सुमन कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह तारीख सुलह के उद्देश्य से रखी गई थी, लेकिन अभिनेता ने साफ कर दिया कि वे अलग होना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने वन टाइम सेटलमेंट के लिए भी अपनी सहमति जताई है और कहा है कि जो भी शर्तें अदालत तय करेगी, उसे स्वीकार करने पर वे विचार करेंगे।

दूसरी ओर, ज्योति सिंह की ओर से भी बड़ा दावा सामने आया है। उनके वकील विष्णुधर पांडेय ने पहले ही संकेत दिया है कि यदि पवन सिंह साथ नहीं रहना चाहते, तो मुआवजे के तौर पर 10 करोड़ रुपये, एक मकान और केस के दौरान होने वाले खर्च की मांग की जाएगी। इस मांग के बाद यह मामला और ज्यादा हाई-प्रोफाइल बन गया है।

सुनवाई के बाद कोर्ट से बाहर निकलते समय पवन सिंह काफी शांत और कुछ मायूस नजर आए। मीडिया ने जब उनसे सवाल पूछने की कोशिश की तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और हाथ जोड़कर आगे बढ़ गए। उनकी यह चुप्पी भी कई तरह की अटकलों को जन्म दे रही है।

इधर सुनवाई से पहले ज्योति सिंह सोशल मीडिया पर सक्रिय नजर आईं। उन्होंने छठ पूजा से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे पारंपरिक वेशभूषा में पूजा करती दिखाई दीं। इससे पहले की सुनवाई में ज्योति सिंह कोर्ट पहुंची थीं और भावुक होकर न्याय की गुहार लगाई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें बार-बार अगली तारीख दी जा रही है और उनके पति की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हो रही। उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन को मानसिक पीड़ा से भरा बताया था।

ज्योति सिंह, पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। अभिनेता की पहली पत्नी नीलम सिंह ने साल 2015 में आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई चर्चाएं हुईं। बाद में उनका नाम भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ भी जोड़ा गया। हालांकि, इन सबके बीच पवन सिंह ने 7 मार्च 2018 को ज्योति सिंह से शादी कर ली थी।

शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास की खबरें सामने आने लगीं और मामला धीरे-धीरे कोर्ट तक पहुंच गया। अब जब पवन सिंह ने अदालत में तलाक की इच्छा जता दी है और ज्योति सिंह की ओर से भारी मुआवजे की मांग सामने आई है।

फिलहाल इस हाई-प्रोफाइल तलाक मामले की अगली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। अब देखना यह होगा कि अदालत दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद क्या फैसला करती है और क्या इस रिश्ते में सुलह की कोई संभावना बची है या यह कहानी अब कानूनी मोड़ पर ही खत्म होगी।

TAGGED:Akshara SinghAra civil courtBhojpuri actor Pawan SinghBhojpuri cinema updatesBhojpuri gossipBhojpuri industry newsBhojpuri newsBhojpuri superstar newsBollywood News Hindicelebrity court casecelebrity divorce newsEntertainment NewsFeaturedJyoti SinghPawan SinghPawan Singh controversyPawan Singh divorcePawan Singh Jyoti Singh disputePawan Singh second marriagePawan Singh wifeTrending Entertainment News
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article यूट्यूबर अरमान मलिक पत्नी पायल और न्यूबॉर्न बेबी के साथ, पांचवीं बार पिता बनने की खुशी शेयर करते हुए पांचवीं बार पिता बने यूट्यूबर अरमान मलिक, ‘इतना बड़ा खानदान बनाऊंगा’ बयान से मचा बवाल, वीडियो पर जमकर ट्रोलिंग
Next Article राम चरण ‘पेड्डी’ की शूटिंग के दौरान घायल होने के बाद सेट पर काम करते हुए, आंख में चोट के बाद मेकर्स ने हेल्थ अपडेट दी शूटिंग के दौरान घायल हुए राम चरण! ‘पेड्डी’ के सेट पर आंख में लगी चोट, मेकर्स ने दिया बड़ा हेल्थ अपडेट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

इंटरव्यू

फैसल खान ने आमिर खान और परिवार से तोड़ा रिश्ता, लगाए गंभीर आरोप—”हमें ज़र्द पानी में इंजेक्शन देकर बीमार किया गया”

By
t24khabarmail@gmail.com
वायरल वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित पति युगम गेरा पर आरोप लगाते हुए भावुक नजर आईं, सोशल मीडिया वीडियो से लिया गया दृश्य
टेलीविजनहोम

रोती बिलखती दिखी ‘वड़ा पाव गर्ल’ ,वीडियो वायरल ,पति पर लगाया चीटिंग का आरोप

By
t24khabarmail@gmail.com
FEATURE IMAGE SHAKTIMAN
टेलीविजन

जानिए क्यों विवादों में रहा भारत का पहला सुपरहीरो “शक्तिमान”

By
t24khabarmail@gmail.com
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘द केरल स्टोरी: गोज बियॉन्ड’ से जुड़ी पीड़िता की मां अपनी आपबीती बताते हुए भावुक
बॉलीवुडहोम

रिलीज से पहले फिर भड़का विवाद! ‘द केरल स्टोरी: गोज बियॉन्ड’ पर असली पीड़िता की मां का दर्दनाक दावा , “बेटी पर धर्म परिवर्तन और शादी का था दबाव”

By
t24khabarmail@gmail.com
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?