T24 KHABAR
Saturday, Feb 14, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > टेलीविजन > Anupama : गौतम ने प्रार्थना का किया अपहरण, पंडित जी की कॉल से हिल गई अनुपमा की दुनिया
टेलीविजन

Anupama : गौतम ने प्रार्थना का किया अपहरण, पंडित जी की कॉल से हिल गई अनुपमा की दुनिया

दूसरी ओर अनुपमा की जिंदगी में हल्के फुल्के पलों की एंट्री होती है, जब वो पंडित मनोहर के साथ समय बिताती है।

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: June 18, 2025 3:19 pm
t24khabarmail@gmail.com
Share
Anupama : गौतम ने प्रार्थना का किया अपहरण, पंडित जी की कॉल से हिल गई अनुपमा की दुनिया
Anupama : गौतम ने प्रार्थना का किया अपहरण, पंडित जी की कॉल से हिल गई अनुपमा की दुनिया
SHARE

टीवी सीरियल अनुपमा का ये मंगलवार का एपिसोड इमोशनल उथल-पुथल और रहस्यमयी घटनाओं से भरपूर है। एक ओर प्रार्थना की जिंदगी एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच जाती है, वहीं दूसरी तरफ अनुपमा के अतीत की परछाइयां फिर उसके सामने आने लगती हैं। आइए जानें आज के एपिसोड की बड़ी बातें-

घर छोड़ चुकी प्रार्थना इस एपिसोड में खुद को बेघर और अनसेफ महसूस करती है। जब वो अकेली रास्ते पर चल रही होती है, तो उसे एहसास होता है कि कोई उसका पीछा कर रहा है। तभी एक लग्जरी कार उसके पास रुकती है और अंदर से निकलता है गौतम।

गौतम न सिर्फ प्रार्थना का बैग छीन लेता है, बल्कि उसे जबरदस्ती कार में बैठा भी लेता है। धमकाने की कोशिश करता है लेकिन प्रार्थना साहस दिखाते हुए चलती गाड़ी से छलांग लगा देती है, तभी एक बाइक वाला अचानक आता है और गौतम डर कर भाग जाता है।

दूसरी ओर अनुपमा की जिंदगी में हल्के फुल्के पलों की एंट्री होती है, जब वो पंडित मनोहर के साथ समय बिताती है। पंडित जी के डांस सिखाने के शौक से अनुपमा थोड़ा परेशान भी होती है क्योंकि घुंघरुओं की आवाजें उसके अतीत की तकलीफें फिर से जगा देती हैं।

जब पंडित मनोहर एक कॉल पर पराग नाम लेते हैं, तो अनुपमा का दिल बैठ जाता है। उसे लगता है कि शायद ये वही पराग कोठारी है, जिससे उसका अतीत जुड़ा है। वो सोच में पड़ जाती है कि अगर कोठारी फैमिली का डांस से कोई लेना-देना नहीं है तो फिर राही मुंबई क्यों आई थी?

इधर कृष्ण कुंज में अंश, प्रार्थना को लेकर बेहद परेशान है और लीला के मना करने के बावजूद उसकी मदद करने का मन बना लेता है। वहीं कोठारी मेंशन में राही को ये पता चलता है कि प्रेम मुंबई के लिए रवाना होने वाला है। उसके साथ अनिल काका भी जा रहे हैं, जिससे राही असहज हो जाती है।

क्या पराग कोठारी की एंट्री अनुपमा की जिंदगी को फिर से उलझा देगी? क्या गौतम दोबारा प्रार्थना के लिए खतरा बनेगा और क्या अंश का विद्रोह लीला से उसकी टकराहट को बढ़ा देगा? इन सवालों का जवाब अगले एपिसोड्स में मिलेगा, लेकिन फिलहाल ड्रामा, सस्पेंस और इमोशन की ये तिकड़ी लोगों को स्क्रीन से बांधे रखेगी।

TAGGED:Anupama TV SerialGautamkidnapsPandit ji callPrarthanaworldअनुपमा Anupamaअपहरणगौतमपंडित जी की कॉलप्रार्थना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article अंतरा बिस्वास कैसे बनीं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मोनालिसा? एक्ट्रेस ने उठाया इस रहस्य से पर्दा अंतरा बिस्वास कैसे बनीं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मोनालिसा? एक्ट्रेस ने उठाया इस रहस्य से पर्दा
Next Article टॉम क्रूज को गवर्नर्स अवार्ड्स 2025 में मिलेगा मानद ऑस्कर, जानें डिटेल टॉम क्रूज को गवर्नर्स अवार्ड्स 2025 में मिलेगा मानद ऑस्कर, जानें डिटेल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

Chunky Panday और Bhavana Pandey MasterChef India Season 9 के गेस्ट जज के रूप में
टेलीविजनहोम

मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9 में दिखेगा बॉलीवुड का तड़का, चंकी पांडे और भावना पांडे बनेंगे स्पेशल गेस्ट

By
Priyanshu Kumari
टेलीविजन

फेमस टीवी एक्टर विभु राघव का निधन, कैंसर से हारे जिंदगी की जंग…शोक में टीवी सितारे

By
t24khabarmail@gmail.com
टेलीविजन

Dipika Kakar Health Update : ICU से बाहर आईं दीपिका कक्कड़, पति शोएब ने बताई अब कैसी है तबीयत?

By
t24khabarmail@gmail.com
लाफ्टर शेफ्स 3 में बाइक पर एंट्री करते अर्जुन बिजलानी
टेलीविजनहोम

लाफ्टर शेफ्स 3 में अर्जुन बिजलानी की धमाकेदार वापसी, बाइक एंट्री ने लूटी महफिल

By
t24khabarmail@gmail.com
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?