T24 KHABAR
Wednesday, Feb 11, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > बॉलीवुड > Birthday Special : एक प्रेरणादायक महिला आइकन हैं शिल्पा शेट्टी, अभिनय, योग, टीवी और व्यवसाय में खुद को किया साबित
बॉलीवुड

Birthday Special : एक प्रेरणादायक महिला आइकन हैं शिल्पा शेट्टी, अभिनय, योग, टीवी और व्यवसाय में खुद को किया साबित

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: June 7, 2025 6:18 pm
t24khabarmail@gmail.com
Share
SHARE

मुंबई। 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। शिल्पा शेट्टी का जन्म 8 जून, 1975 को कर्नाटक के मंगलौर में हुआ था। शिल्पा शेट्टी अपनी फिल्मों के साथ साथ खूबसूरती और फिटनेस को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। शिल्पा शेट्टी ने न सिर्फ एक अभिनेत्री के रूप में बल्कि एक डांसर, फिटनेस आइकन, बिज़नेसवुमन और टीवी पर्सनालिटी के रूप में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

शिल्पा शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत 1993 में शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘बाज़ीगर’ से की थी, जिसमें उन्होंने सहायक अभिनेत्री की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी सराहना हुई और उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामंकित किया गया था। इसके बाद उन्होंने ‘धड़कन’, ‘रिश्ते’, ‘फिर मिलेंगे’ और ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ जैसी कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया। वह ‘सेलिब्रिटी बिग ब्रदर 5’ की विजेता भी रही हैं। शिल्पा वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आई थीं।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

इन फिल्मों से मिली पहचान
शिल्पा शेट्टी की पहली फिल्म बतौर लीड एक्ट्रेस ‘आग’ थी, लेकिन, उन्हें बड़ी पहचान ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ और ‘धड़कन’ जैसी फिल्मों से मिली। रोमांटिक ड्रामा फिल्म धड़कन शिल्पा के करियर का टर्निंग पॉइंट मानी जाती है। शिल्पा शेट्टी ने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। शिल्पा शेट्टी ने ‘बिग बॉस सीजन 2’ की मेजबानी भी की। शिल्पा शेट्टी को फिटनेस और योग का बड़ा चेहरा माना जाता है। उन्होंने कई योग डीवीडी लॉन्च की हैं और सोशल मीडिया पर भी फिटनेस से जुड़ी जानकारी साझा करती रहती हैं। वे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स की सह-मालकिन भी रह चुकी हैं। साथ ही वे कई टीवी शोज़ जैसे ‘इंडियाज़ गॉट टैलेंट’ और ‘सुपर डांसर’ में जज के रूप में भी सक्रिय रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

अभिनय, योग, टीवी और व्यवसाय सभी क्षेत्रों में खुद को किया साबित
शिल्पा की कुल नेटवर्थ 150 करोड़ रुपये है। शिल्पा फिल्मों के अलावा विज्ञापन भी करती हैं। वो विज्ञापन के लिए एक करोड़ रुपये की फीस लेती हैं। शिल्पा साल 2019 से मुंबई स्थित बास्तियन रेस्टोरेंट की भी मालकिन हैं। इसमें उनकी हिस्सेदारी 50 फीसदी है। रिएलिटी शो में जज बनने के लिए भी डेढ़ करोड़ रुपए की मोटी फीस चार्ज करती हैं। शिल्पा शेट्टी की शादी 2009 में व्यवसायी राज कुंद्रा से हुई थी, और उनके दो बच्चे हैं। शिल्पा शेट्टी मुंबई में एक आलीशान बंगले में रहती हैं, जिससे समुद्र का सुंदर नजारा नजर आता है। इसके अलावा एक्ट्रेस का दुबई के पाम जुमेराह में भी एक आलीशान बंगला है। वे पास लग्जरी कारों की मालकिन हैं। शिल्पा शेट्टी एक सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक प्रेरणादायक महिला आइकन भी हैं, जिन्होंने अभिनय, योग, टीवी और व्यवसाय सभी क्षेत्रों में खुद को साबित किया है। उनका करियर लगातार आगे बढ़ता जा रहा है।

TAGGED:BollywoodFeaturedMain Khiladi Tu AnariShilpa ShettyShilpa Shetty BirthdayT24 KHABART24 KHABAR IN HINDI NEWST24Khabarबॉलीवुडबॉलीवुड डेब्यूशिल्पा शेट्टी का जन्मदिन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article Health Tips : फिट और एनर्जी से रहना चाहते हैं भरपूर? जीवन में अपना सकते हैं ये आदतें
Next Article Dimple Kapadia birthday : अभिनय से संन्यास, फिर फिल्मों में कमबैक….कैसे स्टार बनीं डिंपल कपाड़िया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

Disha Patani and Punjabi singer Talwinder holding hands at Nupur Sanon's wedding sparking dating rumours 2026
बॉलीवुडहोम

Disha Patani और Talwinder की डेटिंग की अफवाहें: वायरल वीडियो में सिंगर का चेहरा आखिरकार सामने, फैंस बोले – ‘Disha ने बड़ा अपग्रेड किया!’

By
t24khabarmail@gmail.com
द बंगाल फाइल्स में पल्लवी जोशी निभाएगी 100 साल की महिला का किरदार, बताया सबसे मुश्किल Role
बॉलीवुड

द बंगाल फाइल्स में पल्लवी जोशी निभाएगी 100 साल की महिला का किरदार, बताया सबसे मुश्किल Role

By
t24khabarmail@gmail.com
लाइफस्टाइल

सेहत का खजाना: जानिए दूध में भिगोए हुए खजूर खाने से क्या चमत्कारी फायदे मिलते हैं!

By
t24khabarmail@gmail.com
मुंबई में Zee Samvad Real Heroes Awards 2026 में चंदेरी एथनिक सेट पहने करीना कपूर
लाइफस्टाइलहोम

करीना कपूर ने मुंबई इवेंट में दिखाया एथनिक मिनिमलिज़्म का जादू, चंदेरी सेट में नजर आई स्टाइल और सादगी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

By
t24khabarmail@gmail.com
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?