T24 KHABAR
Wednesday, Apr 1, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > बॉलीवुड > Dimple Kapadia birthday : अभिनय से संन्यास, फिर फिल्मों में कमबैक….कैसे स्टार बनीं डिंपल कपाड़िया
बॉलीवुड

Dimple Kapadia birthday : अभिनय से संन्यास, फिर फिल्मों में कमबैक….कैसे स्टार बनीं डिंपल कपाड़िया

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: June 7, 2025 6:40 pm
t24khabarmail@gmail.com
Share
SHARE

मुंबई। डिंपल कपाड़िया आज अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं। कपाड़िया का जन्म 8 जून 1957 को बॉम्बे में हुआ था। डिंपल कपाड़िया ने भारतीय सिनेमा में अपनी बहुमुखी प्रतिभा और प्रभावशाली अभिनय से एक अमिट छाप छोड़ी है। अपनी खूबसूरती, आकर्षक हेयरस्टाइल और दमदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली डिंपल ने फिल्म ‘बॉबी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। राज कपूर ने उन्हें 14 वर्ष की आयु में खोजा और अपनी 1973 की फिल्म ‘बॉबी’ में मुख्य भूमिका में कास्ट किया, जो एक बड़ी व्यावसायिक सफलता थी और उन्हें व्यापक पहचान दिलाई। फिल्म ‘बॉबी’ से वो रातों-रात स्टार बन गईं।

View this post on Instagram

A post shared by Rishi_Neetu_love_forever❤️ (@rishikapoor_forever)

फिल्म बॉबी की रिलीज़ से पहले उन्होंने 1973 में अभिनेता राजेश खन्ना से शादी की और अभिनय से संन्यास ले लिया। इन दोनों की दो बेटियां, ट्विंकल और रिंकी खन्ना हैं। राजेश खन्ना से अनबन के बाद उनका घर छोड़ने के बाद डिंपल ने एक बार फिर फिल्मों में कमबैक किया। उन्होंने ऋषि कपूर के साथ आई फिल्म ‘सागर’ से 1984 में फिल्मी दुनिया में दोबारा कदम रखा और करियर में फिर मुड़कर पीछे नहीं देखा। फिल्म ‘सागर’ ने उनके करियर को निखारा और उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार दिलाया। इसके बाद कपाड़िया ने कई जबरदस्त फिल्में दी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Dimple Kapadia (@dimplekapadia_dk)

डिंपल ने अपने सिने करियर में ‘सागर’, ‘जांबाज’, ‘कब्जा’, ‘रामलखन’, ‘खून का कर्ज’, ‘अजूबा’, ‘रुदाली’, ‘क्रांतिवीर’, ‘मृत्युदाता’, ‘दबंग’ और ‘कॉकटेल’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का हुनर दिखाया। डिंपल कपाड़िया ने रुदाली में शोक मनाने वाली महिला की भूमिका के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड जीता। इसके अलावा, क्रांतिवीर में उनकी भूमिका के लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार भी मिला। हाल के वर्षों में, उन्होंने दिल चाहता है, बीइंग साइरस, लखनऊ बाय चांस, टेनेट, और सास, ‘बहू और फ्लेमिंगो’ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में शानदार भूमिकाएं निभाईं।

View this post on Instagram

A post shared by Dimple Kapadia (@dimplekapadia_dk)

बात करें उनकी पर्शनल लाइफ की तो डिंपल कपाड़िया की राजेश खन्ना से पहली मुलाकात 70 के दशक में अहमदाबाद के नवरंगपुरा स्पोर्ट्स क्लब में हुई थी। उस समय, राजेश खन्ना नवरंगपुरा स्पोर्ट्स क्लब में बतौर चीफ गेस्ट आए थे। डिंपल कपाड़िया वहां मौजूद थीं और दोनों की मुलाकात हुई। राजेश खन्ना पहली नजर में ही कपाड़िया के दीवाने हो गए थे। डिंपल को राजेश खन्ना का व्यक्तित्व बहुत पसंद आया और फिर उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत शुरू हुई। दोनों के बीच तीन साल तक अफेयर चला, जिसके बाद दोनों विवाह-बंधन में बंधे।

TAGGED:AjoobaBobbyDimple KapadiaDimple Kapadia birthdayFeaturedJanbaazKhoon Ka KarzMrityudaataRudaaliT24 KHABART24Khabarडिंपल कपाड़ियाफिल्म 'बॉबी'बॉलीवुडभारतीय सिनेमा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article Birthday Special : एक प्रेरणादायक महिला आइकन हैं शिल्पा शेट्टी, अभिनय, योग, टीवी और व्यवसाय में खुद को किया साबित
Next Article आमिर खान ने रखी म्यूजिकल पार्टी, कपिल शर्मा ने बांधा समां….एन्जॉय करते नजर आए सितारे…देखिए VIDEO
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

लाइफस्टाइल

सेहत का खजाना: जानिए दूध में भिगोए हुए खजूर खाने से क्या चमत्कारी फायदे मिलते हैं!

By
t24khabarmail@gmail.com
सान्या मल्होत्रा ब्राउन लेदर ट्रेंच कोट और पावर सूट में दिल्ली की सर्दी में स्टाइलिश अंदाज में
लाइफस्टाइलहोम

सान्या मल्होत्रा का लेदर ट्रेंच लुक: पावर ड्रेसिंग का नया अंदाज

By
Priyanshu Kumari
टेलीविजन

Bigg Boss 19 : धीरज धूपर को मिला ‘बिग बॉस 19’ का ऑफर, ये कंटेस्टेंट्स भी बनेंगे शो का हिस्सा!

By
t24khabarmail@gmail.com
जैकलीन फर्नांडीज की फोटो, जिनके नाम जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने वैलेंटाइन डे पर लव लेटर और खास तोहफे का दावा किया।
बॉलीवुडहोम

वैलेंटाइन पर फिर चर्चा में सुकेश-जैकलीन , जेल से भेजा लव लेटर, महंगे सरप्राइज का दावा

By
Priyanshu Kumari
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?