नई दिल्ली। मशहूर पंजाबी सिंगर गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। गुरुपंथ मान ने मोहाली के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। इस दुखद खबर के बाद बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। गुरदास मान अपने छोटे भाई को बेहद प्यार करते थे और दोनों के बीच बहुत खास और प्यारा रिश्ता था।
गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान पिछले दो महीने से बीमार चल रहे थे। बीते दिन सोमवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। परिवार में वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। सभी विदेश में रहते हैं। गुरपंथ मान का अंतिम संस्कार आज 10 जून को चंडीगढ़ में किया जाएगा। अंतिम संस्कार में मान परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे।
म्यूजिक की दुनिया के महान संगीतकार का निधन
म्यूजिक की दुनिया के महान संगीतकार और राइटर स्ली स्टोन का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। इसकी पुष्टि उनके परिवार की ओर से की गई है। म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर हैं। वहीं स्ली स्टोन के फैंस उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। स्ली स्टोन पिछले काफी वक्त से क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) और अन्य स्वास्थ्य से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे।