छोटे परदे की चुलबुली और बेबाक अदाकारा रूपल त्यागी। ज़ी टीवी के पॉपुलर शो सपने सुहाने लड़कपन के की ‘गुंजन’ आज भी दर्शकों को याद है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये सफर इतना आसान नहीं था? आइए, आपको बताते हैं रूपल त्यागी की वो कहानी, जिसमें है मेहनत, स्ट्रगल और आज़ादी से जीने का जज़्बा।
रूपल त्यागी का जन्म 6 अक्टूबर 1989 बैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सोफिया हाई स्कूल, बेंगलुरु से की। उन्होंने श्यामक डावर इंटरनेशनल डांस स्कूल से डांस की ट्रेनिंग ली। टीवी एक्ट्रेस और कोरियोग्राफर रूपल त्यागी ने अपनी एक्टिंग से कुछ ही समय में लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी।

पहला ब्रेक-
रूपल ने टीवी करियर की शुरुआत ‘हमारी बेटियों का विवाह’ जैसे पॉपुलर शो से की थी, इस सीरियल में उन्होंने मंशा कोहली की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा रूपल ने कुछ और टीवी शो ‘कसम से’, ‘एक नई छोटी सी जिंदगी’ और ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ में भी अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा।
बिग बॉस का ऑफर और इनकार-
रूपल को बिग बॉस जैसे रिएलिटी शोज़ के ऑफर भी मिले, लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा था। “मैं सिर्फ पब्लिसिटी के लिए कोई शो नहीं करूंगी। मैं अपने काम से पहचानी जाना चाहती हूं।” उन्होंने रियलटी टेलीविजन शो ‘झलक दिखला जा’ के आठवें सीजन में हिस्सा लिया था। इसके अलावा रूपल बॉस सीजन 9 में कंटेस्टेंट के तौर पर भी नजर आ चुकी हैं। रूपल त्यागी ने भूल भुलैया के गाने ‘मेरे ढोलना’ पर बॉलीवुड कोरियोग्राफर पोनी वर्मा को असिस्ट किया था। विद्या बालन और शाहिद कपूर जैसे स्टार्स के लिए भी रूपल त्यागी कोरियोग्राफ कर चुकी हैं।

पर्सनल लाइफ रही सुर्खियों में-
एक वक्त था जब रूपल त्यागी और उनके को-एक्टर अंकित गेरा के अफेयर की चर्चा जोरों पर थी लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। रूपल ने खुलकर कहा था कि वो अब अपनी ज़िंदगी में फोकस्ड हैं और किसी भी टॉक्सिक रिश्ते का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं।

ब्रेक के बाद वापसी-
बीच में उन्होंने छोटे परदे से ब्रेक लिया, लेकिन हाल ही में वह कुछ सोशल मीडिया कैंपेन, फैशन शोज़ और ओटीटी प्रोजेक्ट्स से जुड़ी नजर आईं। रूपल त्यागी उन टीवी कलाकारों में से हैं जो सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और टैलेंट से अपनी पहचान बनाना चाहती हैं। बेंगलुरु की इस लड़की ने दिखा दिया कि अगर हौसले बुलंद हों, तो छोटे परदे पर भी बड़ा नाम बनाया जा सकता है।