T24 KHABAR
Monday, Mar 30, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > बॉलीवुड > बॉलीवुड के ‘मस्ती किंग’ आफताब शिवदासानी का जन्मदिन
बॉलीवुड

बॉलीवुड के ‘मस्ती किंग’ आफताब शिवदासानी का जन्मदिन

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: June 25, 2025 10:49 am
t24khabarmail@gmail.com
Share
aftab pic
pc- social media
SHARE

25 जून 1978 को मुंबई में जन्मे बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदासानी ने भारतीय सिनेमा में एक लंबा सफर तय किया है। उनके पिता का नाम प्रेम शिवदासानी और मां का नाम पुतली शिवदासानी है। उनकी एक बड़ी बहन अफसाना शिवदासानी हैं। आफताब ने अपनी पढ़ाई मुंबई के सेंट जेवियर हाई स्कूल और एच.आर. कॉलेज ऑफ कॉमर्स से पूरी की। बचपन में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत करने वाले आफताब ने ‘मिस्टर इंडिया’ और ‘चालबाज’ जैसी फिल्मों में भी छोटे-छोटे मगर यादगार किरदार निभाए। मात्र 14 महीने की उम्र में ही उन्हें एक बेबी प्रोडक्ट के ऐड में काम करने का मौका मिला था, जो किसी भी बच्चे के लिए एक रिकॉर्ड से कम नहीं।

लेकिन उन्हें असली पहचान 1999 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘मस्त’ से मिली, जिसमें उन्होंने उर्मिला मातोंडकर के साथ रोमांटिक हीरो की भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने ‘लव के लिए कुछ भी करेगा’, ‘आवारा पागल दीवाना’, ‘मस्ती’, ‘धमाल’ और ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ जैसी कई हिट कॉमेडी फिल्मों में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

रोचक किस्सा: बहुत कम लोगों को पता है कि आफताब शिवदासानी ने अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म ‘शहंशाह’ में भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। उन्होंने अमिताभ के किरदार के बचपन का रोल निभाया था, जो आज भी फैंस को याद है इसके अलावा, एक समय ऐसा भी आया जब उनकी लगातार फिल्में फ्लॉप हो रही थीं, लेकिन आफताब ने हार नहीं मानी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज़ के ज़रिए वापसी की।

आफ़ताब शिवदासानी के बचपन और अब की तस्वीर

पहली नज़र में हुआ प्यार- आफताब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। आफताब ने ब्रिटिश-भारतीय मूल की निन दुसांज से शादी की है, जो मॉडल और लग्जरी ब्रांड कंसल्टेंट हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी मुलाकात एक किताबों की दुकान पर हुई थी, जहां आफताब को निन से पहली नजर में प्यार हो गया। तीन हफ्ते की डेटिंग के बाद उन्होंने निन को शादी के लिए प्रपोज किया। दोनों ने 2014 में शादी कर ली। खास बात यह है कि 2017 में उन्होंने निन के साथ फिर से धूमधाम से शादी की। निन, अभिनेता कबीर बेदी की पत्नी परवीन दुसांज की बहन हैं।

आफ़ताब शिवदासानी और पत्नी निन दुसांज

आज भी आफताब शिवदासानी अपनी मासूम मुस्कान और सहज अभिनय के कारण फैंस के दिलों में खास जगह बनाए हुए हैं। वे एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने बाल कलाकार से लेकर लीड हीरो और अब ओटीटी एक्टर तक का सफर बखूबी तय किया है।

TAGGED:actor birthdayaftab birthdayaftab shivdasaniBollywoodbollywood masalaBollywood NewsFeaturedT24 KHABART24 KHABAR IN HINDI NEWST24Khabartrendingबॉलीवुड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article The Family Man 3 का पहला पोस्टर रिलीज, फैंस में मची खलबली, अब नहीं करना पड़ेगा ज्यादा इंतज़ार!
Next Article LIVER & HEART अपने दिल और जिगर का रखें खूब ख्याल, वर्ना हो जाएंगे बेहाल..!
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

tulsi mihir
टेलीविजन

“क्योंकि सास भी कभी बहू थी” के सीजन 2 में नहीं नज़र आएंगे रोनित रॉय, बोलें जहां हूं वहीं ठीक….

By
t24khabarmail@gmail.com
पत्नी शेफाली जरीवाला के निधन के बाद 8 महीने में काम पर लौटे एक्टर पराग त्यागी, नए प्रोजेक्ट चंदनबाला के सेट से तस्वीर
टेलीविजनहोम

8 महीने बाद सेट पर लौटे पराग त्यागी, पत्नी शेफाली जरीवाला की मौत के बाद लिया था ब्रेक

By
t24khabarmail@gmail.com
इवेंट में महिमा चौधरी की बेटी अरियाना अपनी मां के साथ स्पॉट हुईं
लाइफस्टाइलहोम

इवेंट में स्पॉट हुईं अरियाना, अपने स्टनिंग लुक से बिखेरा जलवा

By
t24khabarmail@gmail.com
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना पारंपरिक दक्षिण भारतीय वेडिंग आउटफिट में उदयपुर के आईटीसी मोमेंटोस में शादी के दौरान सात फेरे लेते हुए
बॉलीवुडहोम

VIROSH की शाही शादी: विजय देवरकोंडा संग सात फेरे लेकर रश्मिका मंदाना बनीं दुल्हन, सुबह 10:10 बजे लिया सात जन्मों का वचन!

By
Priyanshu Kumari
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?