नई दिल्ली। शरीर की नसों का फूलना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। अगर आपने इसे नजरअंदाज किया तो आपकी जान भी जा सकती है। इसलिए अपनी सेहत का अच्छे से ख्याल रखें। क्योंकि दिमाग की नसों में सूजन एक गंभीर स्थिति है और इसका तुरंत इलाज करना महत्वपूर्ण है। यदि आपको मस्तिष्क की सूजन के कोई भी लक्षण महसूस होते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। मेडिकल भाषा में दिमाग की नसों में सूजन को सेरेब्रल एडिमा कहते हैं। अनहेल्दी लाइफस्टाइल और चोट की वजह से नसों में सूजन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की वजह से भी नसों में सूजन की समस्या हो सकती है। चलिए हम आपको इन लक्षणों के बारे में बताते हैं…
1.अचानक से सिर में तेज दर्द होना दिमाग की नसों में सूजन का संकेत हो सकता है। इसे नजरअंदाज करना आपके लिए खतरा साबित हो सकता है। इसलिए आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
2.दिमाग की नसों में सूजन होने पर रात को नींद लेने में दिक्कत आती है। अगर आपको रात में नींद लेने में परेशानी आती है या फिर नींद टूट जाती है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
3.गर्दन में अकड़न या दर्द होना भी दिमाग की नसों में सूजन का संकेत हो सकता है। आपको उल्टी की समस्या भी हो सकती है।
4.किसी भी चीज से टकराने की वजह से भी दिमाग की नसों में सूजन आ सकती है।
5.ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित मरीजों के दिमाग में भी सूजन की शिकायत देखी गई है। दरअसल, ब्रेन में ट्यूमर होने से दिमाग पर दबाव पड़ने लगता है, जिसके कारण मस्तिष्क के आसपास सूजन की शिकायत हो सकती है।