मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने राजा रघुवंशी मर्डर केस पर अपना रिएक्शन दिया है। कंगना ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए इस घटना को न सिर्फ क्रूर और अमानवीय बताया बल्कि समाज के लिए सबसे खतरनाक करार दिया। कंगना ने अपनी इंस्टास्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है।
‘अपने आस पास के मूर्खों से सचेत रहें’
कंगना रनौत ने इंस्टा स्टोरी में कहा, एक महिला शादी से इंकार नहीं कर सकती। लेकिन, अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का प्लान कर सकती है? कंगना रनौत ने सोनम को ‘क्रूर, जघन्य और बेतुका, मूर्ख’ और बेवकूफ औरत’ बताया। उन्होंने आगे कहा, मूर्ख लोगों को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए…बुद्धिमान लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। मूर्खों को पता ही नहीं होता कि वह क्या कर रहे हैं? अपने आस पास के मूर्खों से सचेत रहें।

सोनम को शिलांग ले जा रही मेघालय पुलिस
11 मई को राजा रघुवंशी और सोनम की शादी हुई थी। इसके बाद वो मेघालय हनीमून मनाने गए थे। शिलांग में हनीमून के लिए जाने का टिकट भी सोनम ने ही कराया था। सोनम ने शिलांग में हनीमून पर राजा की हत्या करवा दी। इस मामले में सोनम ने तीन लोगों को सुपारी दी थी। पुलिस ने अब तक इस हत्याकांड में पांच लोगों की गिरफ्तारी की है। सोनम को बिहार के रास्ते शिलांग ले जाया जा रहा। लापता सोनम यूपी के गाजीपुर से पकड़ी गई। उसने खुद पुलिस के सामने सरेंडर किया। इस मामले पर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं।