T24 KHABAR
Wednesday, Feb 11, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > बॉलीवुड > Mithun Chakraborty Birthday : वो दौर…जब एक साथ 33 फिल्में हुई थीं फ्लॉप, जानिए मिथुन के जन्मदिन पर अनसुने किस्से
बॉलीवुड

Mithun Chakraborty Birthday : वो दौर…जब एक साथ 33 फिल्में हुई थीं फ्लॉप, जानिए मिथुन के जन्मदिन पर अनसुने किस्से

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: June 16, 2025 1:43 pm
t24khabarmail@gmail.com
Share
SHARE

मुंबई। मशहूर मिथुन चक्रवर्ती आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। मिथुन चक्रवर्ती का जन्म 16 जून, 1950 को कोलकाता में हुआ था। मिथुन चक्रवर्ती का असली नाम गौरांग चक्रवर्ती है। लेकिन, इंडस्ट्री उन्हें प्यार से ‘मिथुन दा’ कहकर बुलाती है। मिथुन चक्रवर्ती सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि संघर्ष, सफलता और सेवा की मिसाल हैं। उन्होंने एक्टिंग के दम पर फिल्मी दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है। मिथुन चक्रवर्ती आज लाखों करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। हालांकि, फिल्मों में डेब्यू से पहले उन्हें लगता था कि वो कुछ भी नहीं कर पाएंगे।

बॉलीवुड में नहीं रहा मिथुन का कोई गॉडफादर
मिथुन ने एक बार एक इंटरव्यू में अपने सफर पर बात की और अपने स्ट्रगल को याद किया। उन्होंने कहा, ‘मैं अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में बात नहीं करूंगा क्योंकि यह कई लोगों का हौसला तोड़ देगा। हर कोई स्ट्रगल करता है, लेकिन मेरा स्ट्रगल बहुत ज्यादा रहा है।’ मिथुन ने कहा, ‘ये स्ट्रगल ऐसा था कि समझ लीजिए मैं फुटपाथ से आया हूं, सचमुच मैं फुटपाथ से आया हूं। मुंबई में, मैंने कई दिन बिताए हैं, जहां मैं कभी फाइव गार्डन्स में सोया, तो कभी किसी के हॉस्टल के सामने भी सोया हूं। मुझे ये नहीं पता होता था कि मैं कहां जाऊंगा मुझे अपना अगला खाना कब मिलेगा और मैं कहां सोऊंगा।’ एक समय ऐसा भी आया जब मिथुन दा पढ़ाई के बाद नक्सलियों के ग्रुप से जुड़कर नक्सली बन गए थे। बॉलीवुड में मिथुन का कोई गॉडफादर नहीं रहा। इसके बावजूद उन्होंने एक्टिंग के दम पर फिल्मी दुनिया में एक अलग पहचान बनाई।

फिल्म ‘डिस्को डांसर’ ने रातों-रात बनाया सुपरस्टार
मिथुन ने बीएससी की पढ़ाई के बाद पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से अभिनय सीखा। मिथुन ने फिल्मी करियर की शुरुआत 1976 में आई फिल्म ‘मृगया’ से की। इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 1982 में आई फिल्म ‘डिस्को डांसर’ ने मिथुन को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। उनका गाना ‘आई एम ए डिस्को डांसर’ आज भी लोगों की जुबां पर है। इसके बाद मिथुन ने ‘भ्रष्टाचार’, ‘घर एक मंदिर’, ‘वतन के रखवाले’, ‘हमसे बढ़कर कौन’, ‘चरणों की सौगंध’, ‘हमसे है जमाना’, ‘कसम पैदा करने वाले की’, ‘प्यार झुकता नहीं’, ‘करिश्मा कुदरत का’, ‘स्वर्ग से सुंदर’ जैसी फिल्मों में काम किया।

एक साथ 33 फिल्में हुई थीं फ्लॉप
पर्दे पर सुपरहिट होने के बाद मिथुन की जिंदगी में एक दौर वो भी आया, जब उनकी एक साथ 33 फिल्में फ्लॉप हुई थीं। वो दौर था-1993 से लेकर 1998 के बीच का। लेकिन, इसके बावजूद उनका स्टारडम इस कदर डायरेक्टर्स पर छाया था कि उन्होंने तब भी 12 फिल्में साइन की थीं। मिथुन न सिर्फ एक शानदार अभिनेता हैं, बल्कि एक राजनेता और समाजसेवी भी हैं। उन्होंने कई अनाथ बच्चों को गोद लिया है और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। उनकी ज़िंदगी इस बात का प्रमाण है कि अगर आपमें हौसला हो, तो कोई भी सपना बड़ा नहीं होता। मिथुन सफल बिजनेसमैन भी हैं और मोनार्क ग्रुप के मालिक हैं।

TAGGED:Happy Birthday Mithun ChakrabortyMithun ChakrabortyT24 KHABART24 KHABAR IN HINDI NEWST24Khabarजन्मदिनबॉलीवुड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article VIDEO : शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ का प्रोमो रिलीज, क्या भाग्यश्री और ऋषभ हार बैठेंगे अपना दिल?
Next Article एक्सरसाइज और BP का है गहरा कनेक्शन, शारीरिक व्यायाम के बाद न करें ये गतली… नहीं तो होगा नुकसान एक्सरसाइज और BP का है गहरा कनेक्शन, शारीरिक व्यायाम के बाद न करें ये गतली… नहीं तो होगा नुकसान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

एटली और प्रिया एटली अपने पहले बेटे मीर के साथ दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर करते हुए
बॉलीवुडहोम

जवान के डायरेक्टर एटली और पत्नी प्रिया एटली ने दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी; सामंथा रुथ प्रभु और कीर्ति सुरेश ने दी बधाई

By
Priyanshu Kumari
बॉलीवुड

VIDEO : रिंकू-प्रिया की सगाई में ठहाके लगा रहीं थीं जया बच्चन, फिर रोकनी पड़ी हंसी

By
t24khabarmail@gmail.com
भारत की इन खास साड़ियों को मिला हुआ है GI Tag, देश-विदेश में है खूब डिमांड
लाइफस्टाइल

भारत की इन खास साड़ियों को मिला हुआ है GI Tag, देश-विदेश में है खूब डिमांड

By
t24khabarmail@gmail.com
फोटो

PHOTOS : प्रीति जिंटा संग नजर आईं आरजे महवश, दोनों हसीनाओं ने मुस्कुराते हुए दिए पोज…क्या आपने तस्वीरें देखीं?

By
t24khabarmail@gmail.com
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?