T24 KHABAR
Monday, Mar 9, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > भोजपुरी सिनेमा > पहली पत्नी की याद में छलका पवन सिंह का दर्द, बोले ‘आपके बिना अधूरा हूं’… ज्योति सिंह का भी भावुक पोस्ट, कहा ‘आपकी जगह मुझे कभी नहीं मिली’
भोजपुरी सिनेमाहोम

पहली पत्नी की याद में छलका पवन सिंह का दर्द, बोले ‘आपके बिना अधूरा हूं’… ज्योति सिंह का भी भावुक पोस्ट, कहा ‘आपकी जगह मुझे कभी नहीं मिली’

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: March 9, 2026 1:21 pm
t24khabarmail@gmail.com
Share
पवन सिंह अपनी पहली पत्नी नीलम देवी को याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर करते हुए
नीलम देवी की याद में भावुक हुए पवन सिंह, बोले- “आपके बिना अधूरा हूं।”
SHARE

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और मशहूर सिंगर पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। अपनी पहली पत्नी नीलम देवी की डेथ एनिवर्सरी पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस को भी भावुक कर दिया। पवन सिंह ने नीलम देवी को याद करते हुए एक तस्वीर साझा की और उनके लिए दिल छू लेने वाला संदेश लिखा।

पवन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर नीलम देवी की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, “आपके बिना अधूरा हूं, अधूरा ही रहूंगा।” इस एक लाइन ने उनके दिल के दर्द को साफ तौर पर जाहिर कर दिया। पवन का यह पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस ने भी नीलम देवी को श्रद्धांजलि देते हुए कई भावुक कमेंट किए।

पवन सिंह की इस पोस्ट के बाद उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने भी नीलम देवी को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट साझा किया। ज्योति सिंह ने अपने संदेश में लिखा, “आप जहां भी हों, भगवान आपको अपने चरणों में स्थान दें। मुझे हमेशा इस बात का अफसोस रहेगा कि आपकी जगह मुझे कभी दिया ही नहीं गया।” उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी। कई लोगों ने इसे एक बेहद संवेदनशील और भावुक प्रतिक्रिया बताया।

इसी बीच कुछ समय पहले ज्योति सिंह ने अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर भी सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट किया था। उन्होंने पवन सिंह के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे। इस तस्वीर में ज्योति सिंह मरून रंग की साड़ी में दिखाई दे रही थीं और दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस फोटो को शेयर करते हुए ज्योति ने कैप्शन में “हैप्पी एनिवर्सरी” लिखकर पवन सिंह को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दी थीं।

अगर पवन सिंह और नीलम देवी की शादी की बात करें तो दोनों ने साल 2014 में विवाह किया था। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। शादी के महज तीन महीने बाद ही नीलम देवी ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। इस दुखद घटना ने न सिर्फ पवन सिंह बल्कि उनके परिवार और फैंस को भी झकझोर कर रख दिया था।

नीलम देवी की मौत के बाद पवन सिंह को लेकर कई तरह की चर्चाएं और विवाद भी सामने आए थे। उस समय मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया था कि पवन सिंह अपने काम में काफी व्यस्त रहने लगे थे, जिसकी वजह से नीलम देवी अक्सर अकेलापन महसूस करती थीं। बताया जाता है कि पवन सिंह देर रात तक काम करते थे और घर पर कम समय दे पाते थे। ऐसे में नीलम मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थीं।

इस घटना के कई साल बीत जाने के बाद भी पवन सिंह अपनी पहली पत्नी की यादों को भूल नहीं पाए हैं। हर साल उनकी डेथ एनिवर्सरी पर पवन सिंह उन्हें याद करते हैं और श्रद्धांजलि देते हैं। यही वजह है कि उनका हालिया पोस्ट एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी के दर्द को सामने ले आया है और फैंस भी इस मुश्किल समय में उन्हें हिम्मत रखने की सलाह दे रहे हैं।

TAGGED:Bhojpuri actor Pawan SinghBhojpuri Celebrity NewsBhojpuri industry newsBhojpuri singer Pawan SinghBollywood and Bhojpuri news.Entertainment News HindiFeaturedJyoti SinghNeelam DeviNeelam Devi death anniversaryPawan SinghPawan Singh emotional postPawan Singh first wifePawan Singh newsPawan Singh personal lifePawan Singh wife controversy
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article टीवी शो Anupamaa में नए किरदार के साथ एंट्री करते अभिनेता Sachin Tyagi। गिरती TRP के बीच ‘अनुपमा’ में बड़ा बदलाव! सचिन त्यागी की एंट्री से आएगा नया ट्विस्ट
Next Article फिल्म ‘अल्फा’ के पोस्टर में आलिया भट्ट और शर्वरी दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं ‘अल्फा’ से दहाड़ेंगी आलिया भट्ट और शर्वरी, 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में होगा जबरदस्त एक्शन धमाका, विलेन बनकर टकराएंगे बॉबी देओल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

बॉलीवुड

स्वतंत्रता दिवस पर सनी देओल ने दिखाया ‘Border 2’ का पहला पोस्टर, रिलीज़ डेट हुई आगे

By
t24khabarmail@gmail.com
Neeraj Pandey और Manoj Bajpayee से जुड़ा ‘घूसखोर पंडत’ विवाद, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मामला खत्म होने का प्रतीकात्मक दृश्य
ओटीटीहोम

घूसखोर पंडत’ विवाद पर लगा पूर्ण विराम , सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नीरज पांडे की सफाई के बाद खत्म हुआ कानूनी मामला

By
t24khabarmail@gmail.com
अंजिनी धवन और बिन्नी एंड फैमिली की टीम Amazon Prime Video पर फिल्म की डिजिटल रिलीज़ के मौके पर
ओटीटीहोम

बिन्नी एंड फैमिली अब OTT पर: वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन की डेब्यू फिल्म कहां देखें?

By
Priyanshu Kumari
जेनिफर लोपेज स्टेज पर बोल्ड आउटफिट में प्रदर्शन करती हुई, 56 साल की उम्र में ग्लैमर और आत्मविश्वास
हॉलीवुड

जेनिफर लोपेज ने 56 की उम्र में अपने बोल्ड अंदाज पर आलोचना का किया मजाक, स्टेज पर दिया करारा जवाब

By
t24khabarmail@gmail.com
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?