सुबह जल्दी उठने से किस्मत बदलती है…आपने ये कहावत तो सुनी होगी। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया के 80% से ज्यादा सफल लोग चाहे वो बिज़नेसमैन हों, खिलाड़ी हों या लीडर्स सब सुबह 5 बजे से पहले उठते हैं? सवाल ये है कि ये ‘5 AM क्लब’ क्या है? और क्या इसमें शामिल होकर आप भी अपनी लाइफ बदल सकते हैं? देखिए हमारी खास रिपोर्ट “सुबह के जादू की कहानी।”
सुबह के सन्नाटे में जब दुनिया सो रही होती है, कुछ लोग उठकर अपनी किस्मत गढ़ रहे होते हैं। इसे कहते हैं “5 AM CLUB” Amazon के फाउंडर Jeff Bezos, Apple के Tim Cook और भारत के प्रधानमंत्री मोदी तक सब सुबह 4 से 5 बजे के बीच अपने दिन की शुरुआत करते हैं। एक रिसर्च कहती है कि सुबह जल्दी उठने वालों की प्रोडक्टिविटी 60% ज़्यादा होती है। उनका दिमाग शांत रहता है, डिसीजन मेकिंग तेज होती है और मेंटल हेल्थ भी बेहतर होती है।
लॉरा वेंडरकैम एक अमेरिकी लेखिका, वक्ता और ब्लॉगर हैं जो समय प्रबंधन में विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। लॉरा ने 20 अधिकारियों से सवाल पूछे जिनमें से 90% ने कहा कि “सुबह 6 बजे से पहले उठना अच्छा है। ” उन्होंने यह भी बताया कि उठने के बाद उनकी प्राथमिकताएं क्या हैं। आइए आपको कुछ उदाहरण से बताते हैं कि दुनिया के अधिकांश सफल लोग उठने के बाद सबसे पहले क्या करते हैं।
नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री-

नरेंद्र मोदी, भारतीय प्रधानमंत्री वेबसाइट www.narendramodi.in के अनुसार , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुबह 5:00 बजे शुरू होती है। वे प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और योग करते हैं।
टिम कुक, सीईओ, एप्पल-

टिम कुक सुबह 4.30 बजे कंपनी के ईमेल भेजने के लिए जाने जाते हैं । सुबह 5 बजे तक उन्हें जिम में पाया जा सकता है। और वह देर तक काम भी करते हैं, उन्हें इस बात पर गर्व है कि वे ऑफिस में सबसे पहले आते हैं और सबसे आखिर में निकलते हैं।
बिल गेट्स, सह-संस्थापक, माइक्रोसॉफ्ट-

बिल गेट्स व्यायाम के लिए कम से कम एक घंटा निकालते हैं। इस दौरान वे ट्रेडमिल और कार्डियो पर काम करते हैं। इसके लिए वे टीचिंग कंपनी के निर्देश वीडियो का पालन करते हैं।
मुकेश अंबानी- चेयरमैन, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड-

मुकेश अंबानी हर सुबह 5 से 5.30 बजे के बीच उठते हैं। वह एंटीलिया की दूसरी मंजिल पर स्थित जिम में कसरत करते हैं। इसमें तैराकी के साथ-साथ कुछ समाचार पत्र पढ़ना भी शामिल है।
ये थे कुछ उदाहरण जिन्होंने अपने दिन की शुरुआत के बारे में जानकारियां अलग-अलग साक्षात्कार में साझा की। लेकिन क्या सिर्फ जल्दी उठने से ज़िंदगी बदलती है? नहीं ज़रूरी है एक स्ट्रक्चर्ड रूटीन जैसे कि सुबह ध्यान, थोड़ा योग, एक किताब पढ़ना, और दिन की प्लानिंग। यही फॉर्मूला करोड़पतियों से लेकर स्टार्टअप वालों तक को सफलता की राह पर ले गया। अब सवाल आपसे क्या आप तैयार हैं अपने दिन की शुरुआत एक नई आदत से करने के लिए? क्योंकि आदतें बदलेंगी, तो किस्मत भी बदलेगी। सुबह उठने से सिर्फ सूरज नहीं, आपकी सोच भी चमकती है और जब सोच बदलेगी, तो लाइफस्टाइल अपने आप बदल जाएगा। तो क्यों न कल से शुरुआत करें अपने नए जीवन की… “सुबह 5 बजे से!”