T24 KHABAR
Wednesday, Feb 11, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > टेलीविजन > रोती बिलखती दिखी ‘वड़ा पाव गर्ल’ ,वीडियो वायरल ,पति पर लगाया चीटिंग का आरोप
टेलीविजनहोम

रोती बिलखती दिखी ‘वड़ा पाव गर्ल’ ,वीडियो वायरल ,पति पर लगाया चीटिंग का आरोप

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: February 4, 2026 6:41 pm
t24khabarmail@gmail.com
Share
वायरल वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित पति युगम गेरा पर आरोप लगाते हुए भावुक नजर आईं, सोशल मीडिया वीडियो से लिया गया दृश्य
चंद्रिका दीक्षित ने पति युगम गेरा पर धोखा देने का लगाया आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
SHARE

सोशल मीडिया पर कभी अपनी पहचान बना चुकीं ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी प्रोफेशनल लाइफ नहीं बल्कि निजी जिंदगी में चल रहा विवाद है। हाल ही में सामने आए वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को चौंका दिया है, जिसमें चंद्रिका अपने पति युगम गेरा पर धोखा देने जैसे गंभीर आरोप लगाती नजर आ रही हैं।

बीते दिन इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक भावुक वीडियो में चंद्रिका कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोती दिखीं। करीब डेढ़ मिनट के इस वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी शादी में ऐसा दिन भी देखना पड़ेगा। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा— “सबूत मेरे पास भी हैं।” इस दौरान चंद्रिका ने अपने फोन की स्क्रीन दिखाते हुए कुछ तस्वीरें और चैट्स भी दिखाई, जिनमें उनके पति एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि उस लड़की का चेहरा इमोजी से ढका हुआ था।

इस वीडियो के बाद अब एक और नया वीडियो सामने आया है, जिसने मामले को और ज्यादा तूल दे दिया है। इस वीडियो में चंद्रिका किचन में खड़ी दिखाई देती हैं और पति से तीखी बहस करती नजर आती हैं। वीडियो में युगम कहते सुनाई देते हैं कि जब भी वह कुछ करना चाहते हैं या कहीं घूमने जाते हैं, चंद्रिका बीच में आ जाती हैं। इस पर चंद्रिका गुस्से में जवाब देती हैं कि वह घर का सारा खर्च उठा रही हैं, दुकान संभाल रही हैं, घर और बच्चे की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं। गुस्से में वह किचन में रखा एक बर्तन जमीन पर पटक देती हैं।

पहले वीडियो में चंद्रिका यह भी कहती हैं कि वह पिछले दो महीनों से सब कुछ सहन कर रही थीं। उन्होंने कहा कि वह चुप रहकर काम कर रही थीं, परिवार संभाल रही थीं, लेकिन अब हालात उनके कंट्रोल से बाहर हो गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस लड़की का उनके पति के साथ नाम जुड़ रहा है, उसके बारे में उनसे कभी कुछ क्यों नहीं पूछा गया।

फिलहाल यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में है। जहां कई लोग चंद्रिका के समर्थन में उतर आए हैं और उनके दर्द को समझ रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स इसे पब्लिसिटी स्टंट भी बता रहे हैं। सच्चाई क्या है, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन इतना तय है कि चंद्रिका और युगम की यह निजी खटपट अब सोशल मीडिया की बड़ी बहस बन चुकी है।

TAGGED:Featuredइंस्टाग्राम वायरल वीडियोएंटरटेनमेंट न्यूज़ हिंदीचंद्रिका दीक्षितचंद्रिका दीक्षित रोती वीडियोपति पर आरोपयुगम गेरावड़ा पाव गर्लवायरल न्यूजवायरल वीडियोसोशल मीडिया विवाद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर लेडी गागा, रोज़, चैपल रोन और सबरीना कारपेंटर अपने ग्लैमरस और बोल्ड फैशन लुक्स में नजर आती हुईं ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026: रेड कार्पेट पर ग्लैमर का तूफान किसका लुक बना फैशन आइकन और किसने किया फैंस को निराश ?
Next Article मनोज बाजपेयी की फिल्म घूसखोर पंडित को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिका की खबर रिलीज से पहले विवादों में मनोज बाजपेयी की ‘घूसखोर पंडित’, टाइटल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

टेलीविजनबॉलीवुड

रामायण की वो भक्त जिसने राम को रुला दिया था…कहानी ‘सरिता देवी’ की…

By
t24khabarmail@gmail.com
इंटरव्यू

50 साल बाद भी ज़िंदा है शोले का जादू: जावेद अख्तर बोले – ‘छोटे किरदार भी आज ज़िंदा हैं’

By
t24khabarmail@gmail.com
India’s Got Talent सीजन 11 के विजेता कोलकाता की Amazing Apsaras डांस ग्रुप ट्रॉफी जीतती हुई
टेलीविजनहोम

India’s Got Talent 11: कोलकाता की Amazing Apsaras ने जीती विजेता ट्रॉफी

By
t24khabarmail@gmail.com
पत्नी शेफाली जरीवाला के निधन के बाद 8 महीने में काम पर लौटे एक्टर पराग त्यागी, नए प्रोजेक्ट चंदनबाला के सेट से तस्वीर
टेलीविजनहोम

8 महीने बाद सेट पर लौटे पराग त्यागी, पत्नी शेफाली जरीवाला की मौत के बाद लिया था ब्रेक

By
t24khabarmail@gmail.com
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?