नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने एक्टर यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा रिलीज हो गया है। यह गाना आपके दिल को छू जाएगा, क्योंकि इसमें पति-पत्नी के प्यार को बहुत ही खूबसूरत तरीके से दिखाया गया है। गाना सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। दर्शक खूब प्यार लुटा रहे हैं।
इस गाने को यश कुमार और शिल्पी राज ने गाया है। जबकि गाने को यश कुमार के साथ तृषाकर मधु नजर आई हैं। गाने को धरम हिंदुस्तानी ने लिखा है और इसका म्यूजिक कान्हा सिंह ने तैयार किया है। ये गाना दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।
आपको बता दें कि यश कुमार का पिछला भोजपुरी गाना ‘परदेशवा’ रिलीज हुआ था, जिसे अब तक 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।