T24 KHABAR
Saturday, Sep 5, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > टेलीविजन > अलायंस में कुशाल टंडन और वंशज सिंह की लड़ाई , सोहेल खान ने जताई नाराज़गी।
टेलीविजनहोम

अलायंस में कुशाल टंडन और वंशज सिंह की लड़ाई , सोहेल खान ने जताई नाराज़गी।

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: July 20, 2026 3:07 pm
t24khabarmail@gmail.com
Share
कुशाल टंडन और वंशज सिंह की लड़ाई से नाराज़ होकर सेट छोड़ते सोहेल खान।
अलायंस' में कुशाल टंडन और वंशज सिंह की भिड़ंत ने मचा दिया बवाल, गुस्से में सेट छोड़कर चले गए सोहेल खान।
SHARE

रियलिटी शो ‘अलायंस’ का हालिया एपिसोड जबरदस्त विवाद का कारण बन गया। शो के दो प्रतियोगियों कुशाल टंडन और वंशज सिंह के बीच शुरू हुई तीखी बहस देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गई। इस घटना ने न सिर्फ घर का माहौल गरम कर दिया , बल्कि शो में मौजूद अन्य प्रतियोगियों और सोहेल खान को भी हैरान कर दिया।

जानकारी के अनुसार दोनों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि कुशाल टंडन गुस्से में वंशज सिंह की ओर बढ़ गए। दोनों के बीच धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख एली गोनी, ज़ैद दरबार और निखिल चिनप्पा ने बचाव किया और दोनों को अलग किया। उनकी कोशिशों के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक पूरे घर का माहौल तनाव से भर चुका था |

इस घटना से अभिनेता सोहेल खान बेहद नाराज़ दिखाई दिए। उन्होंने इस तरह के व्यवहार पर अपनी असहमति जताते हुए वहां से उठकर अपने कमरे में चले जाने का फैसला किया। बाद में सोहेल ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि आखिर बार-बार ऐसी परिस्थितियां क्यों बन रही हैं। उनका कहना था कि हर कुछ मिनट में कोई नया विवाद सामने आ जाता है, जिससे खेल का माहौल पूरी तरह बिगड़ जाता है। उन्होंने साफ कहा कि इसी वजह से उन्होंने वहां से हट जाना बेहतर समझा। सोहेल की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह ने भी इस पूरे विवाद पर राय दी। उन्होंने कुशाल टंडन के आक्रामक रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में गुस्सा और हिंसा सही तरीका नहीं है। शो के कई अन्य प्रतियोगियों ने भी माना कि प्रतिस्पर्धा अपनी जगह है, लेकिन शारीरिक झड़प किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती।

एपिसोड के प्रसारित होने के बाद सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर बहस तेज हो गई। कुछ दर्शकों ने कुशाल टंडन का समर्थन किया और कहा कि उन्हें लगातार उकसाया जा रहा था, जबकि कई लोगों ने उनके गुस्से और व्यवहार की आलोचना की। हालांकि, बाद के एपिसोड में माहौल कुछ शांत होता दिखाई दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुशाल टंडन ने वंशज सिंह से माफी भी मांगी और आगे साथ मिलकर खेलने की बात कही, जिससे यह संकेत मिला कि दोनों के बीच विवाद खत्म करने की कोशिश की गई है।

TAGGED:alliancecontroversyEntertainment NewsFeaturedkushaltandonT24KhabarTelevisiontrendingvanshajहिंदी एंटरटेनमेंट न्यूज़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article नई तस्वीरों से सलमान खान ने दिया फैंस को सुकून सलमान खान की नई तस्वीरों ने दूर की फैंस की चिंता, पोस्ट में पूछा ‘आप लोगो की तबीयत ठीक है?’
Next Article "जस का नया गाना 'बेहगया' विवादों में, जंगकुक के गानों की नकल के आरोपों से मचा बवाल!" जस के नए गाने बहगया पर उठा विवाद, जंगकुक की नक़ल करने का लगा आरोप
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

Mohanlal Operation Ganga movie announcement
अन्यहोम

मोहनलाल की नई फिल्म ‘Operation Ganga’ का ऐलान, भारत के ऐतिहासिक रेस्क्यू मिशन पर होगी कहानी

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

You Might Also Like

सुरभि ज्योति बेबी बम्प फ्लॉन्ट करते हुए प्रेग्नेंसी फोटोशूट में मुस्कुराती नजर आ रही हैं
टेलीविजनहोम

बेबी बम्प के साथ चमकीं सुरभि ज्योति , लेटेस्ट फोटोशूट ने जीता दिल, मां बनने की खुशी में डूबी एक्ट्रेस

By
t24khabarmail@gmail.com
छात्रों के समर्थन में उतरीं नोरा, सिस्टम से की संवेदनशीलता और समाधान की अपील
बॉलीवुडलाइफस्टाइलहोम

NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद पर नोरा फतेही ने जताई चिंता, छात्रों के समर्थन में बोलीं- सहानुभूति और संवेदना की जरूरत

By
t24khabarmail@gmail.com
FBoy Survival Farzi Ya Forever की होस्ट Pavitra Punia
televisionटेलीविजनहोम

Pavitra Punia ने ‘FBoy- Survival: Farzi Ya Forever’ में अपने शानदार अंदाज से जीता दर्शकों का दिल

By
t24khabarmail@gmail.com
अक्षय ओबेरॉय ‘आश्रम 4’ में नजर आएंगे
बॉलीवुडहोम

प्रकाश झा की ‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग

By
t24khabarmail@gmail.com
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?