बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्मों में शामिल ‘मालामाल वीकली 2’ को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। बिग बॉस 17 फेम और एक्ट्रेस सोनिया बंसल फिल्म की स्टारकास्ट में शामिल हो गई हैं। फिल्म के नवंबर 2026 में फ्लोर पर जाने की संभावना है।
‘मालामाल वीकली 2 का निर्देशन अमित जोशी करेंगे, जिन्होंने ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का निर्देशन किया था। फिल्म में परिणीति चोपड़ा, रवीना टंडन, शिल्पा शिरोडकर, एल्विश यादव, फरदीन खान और महेश मांजरेकर जैसे कई कलाकार नजर आएंगे। हाल ही में ईशा देओल और अब सोनिया बंसल की एंट्री ने फिल्म की स्टारकास्ट को और खास बना दिया है।
सोनिया बंसल हिंदी और तेलुगु फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज, म्यूजिक वीडियोज और रियलिटी टेलीविजन में भी काम कर चुकी हैं। ‘नॉटी गैंग’, ‘गेम 100 करोड़ का’, ‘डुबकी’ और ‘धीरा’ जैसी फिल्मों के अलावा वह वेब सीरीज ‘शूरवीर’ में भी नजर आई हैं।
बिग बॉस 17 में हिस्सा लेने के बाद सोनिया को देशभर में खास पहचान मिली। इसके अलावा उन्होंने अपनी इंडी फिल्म ‘द लास्ट ब्रीथ’ के लिए कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर भी डेब्यू किया था।
अब ‘मालामाल वीकली 2 में सोनिया बंसल को एक नए अंदाज में देखना दिलचस्प होगा। एक्टिंग के साथ-साथ सोनिया फिटनेस और डांस के लिए भी जानी जाती हैं।