MTV India का पॉपुलर एडवेंचर रियलिटी शो Roadies REBIRTH अपने 21वें सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने वाला है। इस नए सीजन में शो के फैंस को कई बड़े बदलाव और नए चेहरे देखने को मिलेंगे। लंबे समय से शो से जुड़े रहे रणविजय सिंघा भी इस नए चैप्टर का हिस्सा होंगे।
वहीं अब शो को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Baseer Ali Roadies 21 में Gang Leader के तौर पर नजर आएंगे। खास बात यह है कि बेसिर खुद कभी Roadies के कंटेस्टेंट रह चुके हैं और अब वह कंटेस्टेंट से Gang Leader की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
Roadies से ही शुरू हुआ था Baseer का सफर
Baseer Ali ने रियलिटी शो की दुनिया में MTV Roadies Season 15 के कंटेस्टेंट के तौर पर कदम रखा था। इस सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और रनर-अप रहे। इसके अलावा बेसिर को Bigg Boss में भी देखा जा चुका है।
अब Roadies में Gang Leader के तौर पर उनकी एंट्री उनके सफर का एक नया पड़ाव मानी जा रही है।
REBIRTH के साथ आएगा नया अंदाज
Roadies REBIRTH फ्रेंचाइजी के पुराने एडवेंचर, ambition और unpredictability को एक नए अंदाज में पेश करने की तैयारी में है। शो में नए ट्विस्ट्स के साथ नया Phoenix और Mystery Helmets भी देखने को मिलेंगे।
Roadies 21 के ऑडिशन इस सितंबर में दिल्ली, चंडीगढ़, कोलकाता और पुणे में होने वाले हैं। हालांकि, ऑडिशन की सटीक तारीखों का ऐलान अभी होना बाकी है।
Baseer Ali के Gang Leader बनने के साथ अब Roadies 21 में उनके नए रोल को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है।