पॉपुलर एक्टर सिद्धार्थ निगम ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ की एक झलक फैंस के साथ शेयर की है। एक्टर ने एक मिस्ट्री वुमन के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए खुलासा किया कि वह रिलेशनशिप में रहे हैं।
सिद्धार्थ निगम को ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’ और ‘अलादीन नाम तो सुना होगा’ जैसे शोज के लिए जाना जाता है। एक्टर ने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखा है। ऐसे में उनकी लेटेस्ट पोस्ट ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है और हर कोई तस्वीरों में नजर आ रही महिला के बारे में जानना चाहता है।
सिद्धार्थ ने शेयर किया खास पोस्ट
सिद्धार्थ ने मिस्ट्री वुमन के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर एक खास नोट भी लिखा। यह पोस्ट साल 2024 का है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे दो अजनबी अचानक मिले और धीरे-धीरे उनके बीच एक खास रिश्ता बन गया।
एक्टर ने लिखा कि जब दोनों पहली बार मिले थे, तब कोई प्लान या स्क्रिप्ट नहीं थी। लेकिन वक्त के साथ उनके बीच एक खूबसूरत और खास कनेक्शन बनता चला गया।
सिद्धार्थ ने यह भी बताया कि उन्होंने काफी समय तक अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा और बिना किसी शोर-शराबे के इस रिश्ते को जिया और संजोया।
क्यों प्राइवेट रखा रिलेशनशिप?
सिद्धार्थ ने अपने नोट में बताया कि उन्होंने अपने रिश्ते को दुनिया से दूर रखने का फैसला इसलिए किया क्योंकि यह रिश्ता उनके लिए बेहद खास था और सिर्फ उन दोनों का था।
वह पहले अपने रिश्ते को समझना और साथ में समय बिताना चाहते थे, इसके बाद ही इसे दूसरों के साथ शेयर करने का फैसला किया। हालांकि, सिद्धार्थ ने अभी तक तस्वीर में नजर आ रही महिला की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।
फैंस के बीच बढ़ी मिस्ट्री
सिद्धार्थ की इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फैंस अब जानना चाहते हैं कि आखिर तस्वीरों में नजर आ रही मिस्ट्री वुमन कौन हैं।
फिलहाल सिद्धार्थ ने अपने रिश्ते की एक झलक तो फैंस के साथ शेयर कर दी है, लेकिन महिला की पहचान और रिलेशनशिप को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।