चेन्नई, 4 सितंबर 2026: Bigg Boss Tamil अपने 10वें सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इस खास सीजन में शो के आइकॉनिक Bigg Boss हाउस को भी एक नया और खास लुक दिया गया है। घर की डिजाइन में 10 सीजन की यादों, भावनाओं और कहानियों को खास जगह दी गई है।
इस बार घर की आर्किटेक्चर में नंबर 10 को प्रमुखता से दिखाया गया है। अलग-अलग विंडोज और पोर्टल्स शो के सफर के अलग-अलग अध्यायों को दर्शाते हैं। इसके अलावा ज्योमेट्रिक शेप्स, आर्च और एंगुलर डिजाइन घर को एक डायनेमिक लुक देते हैं।
घर की डिजाइन का मुख्य फोकस Common Man और उसकी वास्तविक जिंदगी पर रखा गया है। Earthy greens, rustic browns और textured surfaces के जरिए घर को ऑर्गेनिक लुक दिया गया है। घर में ‘Common Man’ को धरती से उभरते हुए दिखाने वाला एक खास रिलीफ भी आकर्षण का केंद्र है।
घर का डाइनिंग एरिया पारंपरिक भारतीय आंगन से प्रेरित है, जहां कंटेस्टेंट्स के बीच बातचीत, दोस्ती, रिश्ते और विवाद देखने को मिलेंगे। वहीं किचन को भी इस सीजन में नया रूप दिया गया है। Curved island, deep green और teal shades, wood तथा botanical textures इसे खास बनाते हैं।
Bigg Boss इस बार छह भाषाओं में लौट रहा है। खास बात यह है कि पहली बार Singapore, Canada और UK में रहने वाले दर्शक भी हर एडिशन में LIVE वोटिंग के जरिए गेम का हिस्सा बन सकेंगे।
Bigg Boss Tamil Season 10 का प्रीमियर 6 सितंबर को शाम 6 बजे JioHotstar और Star Vijay पर होगा।