गणेश चतुर्थी के मौके पर राजन शाही और दीप शाही के शो ‘अनुपमा’ के सेट पर भी भक्तिमय माहौल देखने को मिला। शो की कास्ट और टीम ने मिलकर गणपति बप्पा का स्वागत किया और पूजा-अर्चना के साथ त्योहार मनाया।
सेट पर गणपति आगमन और स्थापना पूजन के साथ सेलिब्रेशन की शुरुआत हुई। पूरी ‘अनुपमा’ टीम ने बप्पा का स्वागत कर सुख, समृद्धि और सफलता की प्रार्थना की।
इस खास मौके पर रुपाली गांगुली, अद्रिजा रॉय, शिवम खजूरिया, निधि शेट्टी और मनीष नागदेव समेत शो के कई कलाकार मौजूद रहे। सभी ने पारंपरिक पूजा और रस्मों में हिस्सा लेकर बप्पा का आशीर्वाद लिया।
इस दौरान इशिका शाही भी ‘अनुपमा’ परिवार के साथ इस शुभ अवसर का हिस्सा बनीं। टीवी इंडस्ट्री से रुशद राणा, निशि सक्सेना, सागर पारेख और गौरव एम. शर्मा जैसे कलाकार भी सेलिब्रेशन में शामिल हुए और बप्पा की पूजा की।
गणेश चतुर्थी के दौरान ‘अनुपमा’ का सेट भक्ति, पॉजिटिविटी और उत्साह से भर गया। कलाकारों और क्रू ने अपने ऑन-स्क्रीन किरदारों से अलग एक परिवार की तरह साथ मिलकर त्योहार मनाया। इस दौरान परिवार, रिश्तों, परंपराओं और एकजुटता की खूबसूरत झलक देखने को मिली।
टीम ने पारंपरिक पूजा और आरती कर गणपति बप्पा का स्वागत किया और सभी की खुशहाली और शो की सफलता के लिए प्रार्थना की।
राजन शाही और दीप शाही के प्रोडक्शन हाउस Directors Kut Productions के तहत बना ‘अनुपमा’ अपनी कहानी में परिवार और भारतीय परंपराओं को खास जगह देता है। शो की ऑफ-स्क्रीन फैमिली भी त्योहारों को इसी उत्साह और एकजुटता के साथ सेलिब्रेट करती नजर आती है।
गणपति बप्पा मोरया!