Bigg Boss 20: सलमान खान इन दिनों अपने लुक को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग के बीच चर्चा में हैं। कुछ यूजर्स उनके बालों और लुक को लेकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं, हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ के एक एपिसोड में सलमान खान ने इन ट्रोल्स को जवाब दिया और अपने लुक के पीछे की वजह भी बताई।
सलमान खान ने बालों को लेकर कही ये बात
सलमान खान अपने लुक को लेकर किए जा रहे कमेंट्स पर बात करते हुए थोड़े नाराज नजर आए। उन्होंने उन लोगों को जवाब दिया जो उनके गंजे होने और हेयर ट्रांसप्लांट को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे थे।
सलमान ने बताया कि उनका मौजूदा लुक उनकी फिल्म का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि उनके एक दोस्त का करीब दो महीने पहले निधन हुआ था और उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था।
सलमान ने यह भी कहा कि इस तरह की ट्रोलिंग से उन्हें फर्क नहीं पड़ता, लेकिन हर व्यक्ति इतना मजबूत नहीं होता। उनके मुताबिक, लगातार होने वाली ट्रोलिंग का कुछ लोगों पर गहरा असर पड़ सकता है और लोग मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।
सलमान के करीबी पारिवारिक दोस्त और बिजनेसमैन कुमोद राने का इस साल 9 जून को निधन हुआ था। सलमान खान अपने परिवार के सदस्यों सोहेल खान, अरबाज खान, अर्पिता खान और हेलन के साथ उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। कुमोद की शादी जुगी राने से हुई थी, जो सलमान के करीबी दोस्त बताए जाते हैं।
ऑनलाइन ट्रोलिंग पर सलमान खान ने दी प्रतिक्रिया
सलमान खान ने ऑनलाइन ट्रोलिंग के बढ़ते चलन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि कई लोगों के बारे में बिना सच्चाई जाने गलत बातें लिखी जाती हैं, जिसका उन पर बुरा असर पड़ सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ट्रोल्स की बातों को खुद पर हावी नहीं होने देना चाहिए।
सलमान ने ट्रोल्स की भाषा पर भी टिप्पणी की और कहा कि उनके कमेंट्स उनके व्यवहार और परवरिश को दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी को उनकी फिल्में पसंद नहीं हैं तो वह उन्हें न देखने का विकल्प चुन सकता है।
कैटरीना कैफ के सपोर्ट में भी बोले सलमान
इसी एपिसोड में सलमान खान ने कैटरीना कैफ का भी समर्थन किया। उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के वजन को लेकर किए जाने वाले कमेंट्स पर बात की। सलमान ने कहा कि जब कैटरीना फिल्मों में वापसी का फैसला करेंगी, तब वह फिट हो जाएंगी और फिलहाल उनका फोकस अपने परिवार के साथ समय बिताने पर है।
‘बिगg Boss 20’ जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है और इसका प्रसारण कलर्स टीवी पर किया जा रहा है।