‘बिग बॉस 20’ में हर दिन नए विवाद और ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री के बाद से ही दर्शकों के बीच काफी चर्चा है। हाल ही में सलमान खान के होस्ट किए जाने वाले इस रियलिटी शो से नकुल धुल को बाहर होना पड़ा था। इसके बाद से ही उनकी शो में दोबारा वापसी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। खबरें थीं कि ScoutOP उनकी री-एंट्री में अहम भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, अब नकुल ने खुद इन खबरों पर सफाई दे दी है।
Nakul Dhull ने री-एंट्री की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
नकुल धुल ने सोशल मीडिया पर साफ कर दिया है कि वह ‘बिग बॉस 20’ में वापस नहीं लौट रहे हैं। उनके इस बयान के बाद शो में उनकी संभावित री-एंट्री को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया है।
बता दें कि नकुल को साथी कंटेस्टेंट गुल्लू यानी कुशाल तंवर के साथ हुई शारीरिक झड़प के बाद शो छोड़ना पड़ा था।
Qazi और ScoutOP के बीच विवाद से शुरू हुआ मामला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, घर में काजी तौकीर और ScoutOP के बीच हुई बहस के बाद विवाद बढ़ने लगा था। बताया गया कि ScoutOP से जुड़ी टिप्पणियों को लेकर चल रही बहस के दौरान नकुल ने बीच में हस्तक्षेप किया। इसके बाद गुल्लू भी इस मामले में शामिल हो गए और देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई हो गई।
स्थिति बिगड़ने पर घर के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग करने की कोशिश की। इस घटना के बाद शो के नियमों को लेकर भी सवाल उठे। बिग बॉस ने एक बार फिर साफ किया कि घर के अंदर शारीरिक हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना के बाद नकुल को घर से बाहर जाना पड़ा। शो से बाहर निकलते समय भी वह दूसरे कंटेस्टेंट्स की ओर आपत्तिजनक इशारा करते नजर आए थे।
Nakul Dhull की वापसी पर अटकलें खत्म
इस पूरे विवाद के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच काफी चर्चा हुई। कुछ लोगों ने झड़प की परिस्थितियों पर अपनी राय रखी, तो कुछ ने कंटेस्टेंट्स के खिलाफ की गई कार्रवाई पर सवाल उठाए।
इसी बीच नकुल की शो में वापसी को लेकर भी कई तरह की अटकलें सामने आईं। लेकिन अब नकुल ने खुद स्पष्ट कर दिया है कि वह ‘बिग बॉस 20’ में वापस नहीं आ रहे हैं। उनके बयान से री-एंट्री की खबरों पर फिलहाल विराम लग गया है।
अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड्स में शो के अंदर क्या नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं।