बिग बॉस 20 के घर में इन दिनों नॉमिनेशन टास्क के दौरान कनिका मान की कही गई बातों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बीच कनिका मान की टीम ने सोशल मीडिया पर एक मजबूत बयान जारी करते हुए उन्हें ट्रोल करने वालों और अलग-अलग परिस्थितियों में अलग रवैया अपनाने वाले लोगों पर निशाना साधा है। टीम ने कनिका के ऑब्जर्वेशन स्किल्स की तारीफ करते हुए कहा कि वह घर के अंदर होने वाली हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखती हैं और जब किसी कंटेस्टेंट का व्यवहार उन्हें गलत लगता है, तो वह खुलकर अपनी बात रखती हैं।
कनिका की टीम ने अपने बयान में लिखा, “हमें कनिका मान के ऑब्जर्वेशन काफी सटीक लगते हैं और यह देखना दिलचस्प होता है कि उनकी बातें किस तरह लोगों के असली रिएक्शन सामने ले आती हैं। नॉमिनेशन टास्क के दौरान उन्होंने एक साथी कंटेस्टेंट को इस बात पर घेरा कि वह कभी स्टैंड नहीं लेते, झगड़ों से दूर रहते हैं और दूसरों के लिए भी आवाज नहीं उठाते।”
टीम ने इस बात पर जोर दिया कि कनिका ने घर के अंदर एक ऐसे व्यवहार की ओर ध्यान दिलाया, जिस पर बात होना जरूरी था। उनके मुताबिक, कनिका लगातार घर के माहौल और कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली गतिविधियों को समझती हैं और जरूरत पड़ने पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटतीं।

टीम ने आगे कहा, “हमें सबसे ज्यादा अच्छा यह लगा कि कनिका की बातें और उनकी प्रतिक्रिया सामने आते ही दूसरे कंटेस्टेंट को इतनी जल्दी बुरा लग गया। खासकर तब, जब कनिका खुद उन सभी झगड़ों की गवाह रही हैं।”
इस बयान के जरिए टीम ने उस कंटेस्टेंट के रिएक्शन पर भी सवाल उठाए। उनका मानना है कि जब कोई व्यक्ति खुद कई विवादों को देख चुका हो, तो उसके सामने रखे गए सवालों पर इस तरह की प्रतिक्रिया काफी कुछ बयां करती है।
इतना ही नहीं, टीम ने फैंस के डबल स्टैंडर्ड पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि दूसरे कंटेस्टेंट के फैंस इस पल को सेलिब्रेट कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कनिका मान को भी इसका क्रेडिट देना चाहिए, क्योंकि इस मुद्दे को सामने लाने की शुरुआत उन्होंने ही की थी।
टीम ने अपने बयान के अंत में लिखा, “SAME SOFA. SAME ACTIONS. DIFFERENT REACTIONS.” यानी एक ही सोफा, एक जैसे काम, लेकिन प्रतिक्रियाएं अलग-अलग। इस लाइन के जरिए टीम ने लोगों के दोहरे रवैये पर सवाल उठाते हुए कनिका का समर्थन किया।
अब देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस 20 के घर में इस बयान के बाद यह मुद्दा कितना आगे बढ़ता है और बाकी कंटेस्टेंट्स इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।