नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ को लोग खूब पसंद करते हैं। अब दोनों की भोजपुरी फिल्म फसल का गाना मरून कलर सड़िया यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। रिलीज के एक साल भी इस गाने की लोकप्रियता कम होने का नाम नहीं ले रही। अब तक इस गाने को 26 करोड़ 40 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।
भोजपुरी सॉन्ग मरून कलर सड़िया में आम्रपाली दुबे और निरहुआ के सादगी भरे अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी पहले भी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फैंस उनकी आगामी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।