नई दिल्ली। भोजपुरी गाना ‘दिल न बिकाऊ हमार’ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस गाने को बिहार की लोकप्रिय गायिका स्वाति मिश्रा ने अपनी शानदार आवाज दी है और गाना भी उन्होंने ही खुद लिखा है। इस सॉन्ग को संगीत मोहित म्यूज़िक ने तैयार किया है। वैसे ये गाना चार मई 2025 को रिलीज हुआ था। तभी से ‘दिल न बिकाऊ हमार’ लोगों के दिमाग में बस गया और सोशल मीडिया पर इसे खूब पसंद किया जा रहा है।
‘दिल न बिकाऊ हमार’पर बनाई रील
वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सिंगर स्वाति मिश्रा के वायरल सॉन्ग ‘दिल न बिकाऊ हमार’ पर पर ठुमके लगाती दिख रही हैं, जिसका वीडियो इंटरने पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने की लाइन…’हमरा क्राइटेरिया में फिट नहीं बार, जा जा वापस जा दिल नहीं बिकाऊ हमार’ पर एक्ट्रेस ने रील बनाई है। अक्षरा के साथ सिंगर स्वाति मिश्रा भी नजर आ रही हैं। वीडियो में अक्षरा-स्वाति के साथ लोक गायिका प्रिय मलिक भी दिख रही हैं।
कौन हैं स्वाति मिश्रा?
स्वाति मिश्रा एक प्रसिद्ध भारतीय गायिका हैं, जो अपने भक्ति गीतों और मधुर आवाज के लिए जानी जाती हैं। स्वाति मिश्रा का जन्म बिहार के छपरा जिले के माला गांव में हुआ था। स्वाति के परिवार में संगीत का कोई पारंपरिक बैकग्राउंड नहीं था। लेकिन, उनके माता-पिता ने उनकी संगीत में रुचि को समझा और उन्हें संगीत की शिक्षा दिलाई। स्वाति मिश्रा ने अपने संगीत करियर की शुरुआत यूट्यूब से की। उनके तीन यूट्यूब चैनल हैं…”Swati Mishra”, “Swati Mishra Bhakti”, और एक लाइफस्टाइल चैनल। उनके भक्ति संगीत चैनल पर 3 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं और उनके वीडियो को करोड़ों बार देखा गया है। स्वाति का भजन “राम आएंगे” 5 अक्टूबर 2023 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया और इसकी सराहना की। इस भजन को अब तक 44 मिलियन से अधिक बार देखा गया है।
‘सड़िया बनारसिया’भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था
वहीं भोजपुरी की लोकप्रिय एक्टर अक्षरा सिंह के गाने भी यूट्यूब पर छाए रहते हैं। अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘सड़िया बनारसिया’ दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस गाने में अक्षरा सिंह के साथ अंशुमन सिंह नजर आए।