नई दिल्ली। मनोज तिवारी का गाया हुआ भोजपुरी रोमांटिक गाना ‘दिलदार’ आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। गाने के लिरिक्स खुद मनोज तिवारी ने ही लिखे हैं और कंपोजर विशाल मिश्रा हैं और उन्होंने ही इसे प्रोड्यूस भी किया है। म्यूजिक असिस्टेंट कुमार गौरव सिंह हैं। गाने के बोल हैं, ‘का करब अगर कहीं प्यार हो गइल, वो जो एक नजर मिलाइल, दिलदार हो गइल’। इस गाने में बेहतरीन और शालीनता के साथ एक प्रेमी के दिलों की भावना को दिखाया गया है।
सॉन्ग ‘दिलदार’ को बनारस की गलियों और घाटों पर फिल्माया गया है। इसमें एक्ट्रेस अपर्णा के प्यार में विशाल आदित्य सिंह दिखते हैं और उनकी मोहब्बत बनारस की गलियों और घाटों पर दिखती है, जो कि एक दम शानदार नजारे के साथ दिखती है। बनारस प्रेमियों के मन को इनका ये वीडियो मोह लेगा। इसमें बनारस की खूबसूरती को भी शानदार तरीके से दिखाया गया है।
यह गाना न सिर्फ उनके गायकी के करियर में एक मील का पत्थर रहा, बल्कि भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच भी काफी लोकप्रिय हुआ। इस गाने में उनकी आवाज़ में जो भावना, लोक-संस्कृति की मिठास और रोमांटिक अंदाद है, वह श्रोताओं को आज भी भावुक कर देता है। ‘दिलदार’ जैसे गाने ने उन्हें सिर्फ एक गायक के रूप में ही नहीं, बल्कि एक स्टार के रूप में भी स्थापित किया। इस गाने को क्लिक रिकॉर्ड्स ने बनाया है और इसे 3 साल पहले रिलीज किया गया था। लेकिन, आज भी ये गाना लोगों को काफी पसंद आता है।