मुंबई। दीपिका पादुकोण पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में पादुकोण संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट से बाहर हो गई हैं और उनकी जगह फिल्म में तृप्ति डिमरी ने ले ली है। अब दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। अब दीपिका को साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की मैग्नम ओपस फिल्म AA22 x A6 में कास्ट किया गया है। दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म से उनकी पहली झलक भी सामने आ गई है, जिसमें उनका एक्शन अवतार देखने मिल रहा है।
मेकर्स ने शेयर किया वीडियो
मेकर्स ने दीपिका पादुकोण की एंट्री का अनाउंसमेंट करते हुए एक वीडियो जारी किया, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वीडियो में दीपिका को हाथ में भाला लिए और फ्यूचरिस्टिक सूट पहने देखा जा सकता है। दीपिका ताबड़तोड़ एक्शन करती नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “विजय पथ पर अग्रसर रानी। स्वागत है दीपिका पादुकोण। फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री से फैंस काफी खुश हो गए हैं। वो इस अपकमिंग फिल्म के लिए काफी खुश हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
आपको बता दें कि साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर एटली के साथ दीपिका पादुकोण की ये दूसरी फिल्म होगी। यह जोड़ी पहले ‘जवान’ में काम कर चुकी है। फिल्म AA22 x A6 2026 में रिलीज होगी। वहीं ‘स्पिरिट’ विवाद के बाद एक्ट्रेस ने संदीप रेड्डी वांगा को करारा जवाब दिया है।