इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। इसी बीच सिंगर-कंपोजर अमाल मलिक ने इमरान हाशमी के लिए एक इमोशनल नोट शेयर किया है। अमाल ने फिल्म को एक्टर की जर्नी का बेहद खास और पर्सनल फुल-सर्कल मोमेंट बताया।
इमरान हाशमी ने हाल ही में ‘आवारापन 2’ को अपनी अब तक की बेस्ट फिल्म बताया था। उनके इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए अमाल मलिक ने लिखा कि इमरान इस प्यार और पहचान के हकदार साल 2003 से ही थे, जब उन्होंने फिल्म ‘फुटपाथ’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।
अमाल ने इमरान की एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा कि उनके अंदर एक एक्टर के तौर पर जितनी गहराई है, वह हमेशा नजर नहीं आती, लेकिन उन्होंने इसे साबित करके दिखाया है।
अमाल ने यह भी बताया कि फिल्म के पहले ही दिन दर्शकों का रिस्पॉन्स देखना उनके लिए काफी पर्सनल और खास अनुभव था। उन्होंने इमरान और डायरेक्टर विशाल भट्ट की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों ने अपनी सादगी और ऑथेंटिसिटी से एक बार फिर नई जनरेशन का दिल जीत लिया है।
अमाल ने ‘आवारापन 2’ को इमरान के लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उनकी “रिडेम्पशन स्टोरी” और करियर के एक फुल-सर्कल मोमेंट के तौर पर बताया।
अमाल मलिक और इमरान हाशमी का म्यूजिकल कनेक्शन भी काफी पुराना है। दोनों इससे पहले ‘बोल दो ना ज़रा’ और ‘मैं रहूं या ना रहूं’ जैसे पॉपुलर गानों के जरिए साथ काम कर चुके हैं। ऐसे में ‘आवारापन 2’ में उनकी नई कोलैबोरेशन इस खास म्यूजिकल बॉन्ड को एक बार फिर सामने लेकर आई है।