मुंबई। ‘हाउसफुल 2’ से लोकप्रियता हासिल करने वाली हाल ही में एक्ट्रेस शाजान पद्मसी ने अपने बॉयफ्रेंड संग चुपचाप शादी रचाकर सबको चौंका दिया है। इस शादी की खास बात यह रही कि इसे बेहद निजी और सीमित लोगों की मौजूदगी में संपन्न किया गया। सोशल मीडिया पर जैसे ही इस खबर का खुलासा हुआ, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें बधाई देने लगे।
अब एक्ट्रेस शाजान पद्मसी ने सबसे खूबसूरत दिन की झलक फैंस को दिखा दी है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपनी शादी की यादगार और खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके साथ कैप्शन में लिखा- ये दिन, ये एहसास, हमारा फॉरेवर। इन तस्वीरों में दूल्हा-दुल्हन आशीष कनकिया और शाजान पद्मसी बड़े ही प्यार से एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए देखे जा सकते हैं।
शाजान पद्मसी ने अपनी शादी वाले दिन आइवरी लहंगा पहना, जिसे उन्होंने ब्लश पिंक कलर के दुपट्टे के साथ स्टाइल किया। उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज पहना और एक दुपट्टा सिर पर भी ओढ़ा हुआ था। वहीं, उनके दूल्हे राजा ने ऑफ वाइट कलर की शेरवानी पहनी।शाजान पद्मसी, जो मशहूर एक्टर अली पद्मसी और मशहूर मॉडल शेरिना पद्मसी की बेटी हैं। पहले भी शाजान पद्मसी अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रही हैं। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते को पब्लिक में ज्यादा चर्चा का विषय नहीं बनने दिया। उनकी इस सादगी भरी शादी ने फैंस को काफी प्रभावित किया है।