मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह आज अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 10 जून 1977 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में जन्मे मीका ने पंजाबी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक में खास पहचान बनाई है। मीका आज म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं, लेकिन, कभी लोग उनकी आवाज का मजाक उड़ाया करते थे, जिसे लेकर वह एक बार प्रियंका चोपड़ा के सामने ही रो पड़े थे। लेकिन, आज उनकी आवाज लाखों लोगों के दिल में बस गई। मीका ने यूट्यूबर शुभांकर मिश्रा को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि लोग उन्हें ट्रोल करते हुए कहते थे कि ‘तू कौन सा तानसेन की औलाद हैं?’
राखी सावंत को किस करने पर हुआ विवाद
2006 में पंजाबी सिंगर मीका सिंह एक्ट्रेस राखी सावंत के साथ तब चर्चा का विषय बने जब उन्होंने जन्मदिन पार्टी में उन्हें किस किया था। राखी ने सिंगर के खिलाफ केस भी किया था। इसके बाद मीका की काफी बदनामी भी हुई थी। लंबे समय तक उनके और राखी के बीच अनबन रही। हालांकि, बाद में राखी और मीका ने यह मामला सुलझा लिया। वहीं 2015 में डॉक्टर को थप्पड़ मारने और 2018 में यूएई में एक मॉडल ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया, जिसके बाद मीका सिंह की गिरफ्तारी और रिहाई हुई। 2023‑24 में स्वास्थ्य समस्याओं के चलते कई कार्यक्रम रद्द करने से करोड़ों का आर्थिक नुकसान हुआ।
एक गाने के लेते हैं 10-13 लाख रुपये
मीका, सिंह, कभी जागरण और कीर्तन में गाया करते थे। बाद में वो फिल्मी दुनिया में आए और ‘सावन में लग गई आग’, ‘आज की पार्टी’, ‘मौजा ही मौजा’, ‘ढिंक चिका’, सुबह होने ना दे’, और ‘आपका क्या होगा’ जैसे मशहूर गानों को आवाज दे चुके मीका एक गाने के लिए 10 से 13 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं। वहीं वो एक स्टेज शो के लिए 50 लाख रुपये तक वसूलते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मीका की संपत्ति लगभग 450 करोड़ रुपये है। आलीशान घर, एक प्राइवेट जेट और लक्जरी कारें हैं।