T24 KHABAR
Thursday, Aug 13, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > टेलीविजन > BIRTHDAY SPECIAL: नीना गुप्ता एक अदाकारा, एक मां, एक मिसाल!
टेलीविजनबॉलीवुडवेब सीरीज

BIRTHDAY SPECIAL: नीना गुप्ता एक अदाकारा, एक मां, एक मिसाल!

नीना गुप्ता एक ऐसा नाम, जो सिर्फ एक अदाकारा नहीं बल्कि हिम्मत और आत्मसम्मान की मिसाल है...

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: July 4, 2025 10:38 am
t24khabarmail@gmail.com
Share
NEENA GUPTA
pc- social media
SHARE

टीवी की दुनिया से लेकर सिनेमा के परदे तक और ज़िंदगी की किताब से लेकर सोशल मीडिया की दुनिया तक नीना गुप्ता ने हर पड़ाव पर मिसाल कायम की है। आज है वो दिन जब इस बेमिसाल अदाकारा का जन्म हुआ था। जी हां, आज नीना गुप्ता का जन्मदिन है। तो चलिए, जानते हैं उनकी जिंदगी के कुछ अनकहे किस्से एक ऐसी महिला की कहानी, जिसने कभी हार नहीं मानी।

हिम्मत और आत्मसम्मान की मिसाल-

नीना गुप्ता एक ऐसा नाम, जो सिर्फ एक अदाकारा नहीं बल्कि हिम्मत और आत्मसम्मान की मिसाल है। 4 जुलाई 1959 को दिल्ली में जन्मी नीना ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की फिर एनएसडी यानी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय की बारीकियां सीखीं। नीना गुप्ता ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1982 में फिल्म ‘साथ-साथ’ से की थी और ‘जाने भी दो यारों’, ‘मंडी’, ‘वो छोकरी’, ‘स्वर्ग’, ‘डैडी’, ‘भारत एक खोज’, ‘बधाई हो’, ‘मुल्क’ जैसी कई यादगार फिल्मों और टीवी शोज़ में शानदार अभिनय किया।

जीवन संघर्ष-

नीना गुप्ता का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। 80 के दशक में उन्होंने वेस्टइंडीज के मशहूर क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियां बटोरीं। बिना शादी के उन्होंने बेटी मसाबा गुप्ता को जन्म दिया, जो आज एक सफल फैशन डिज़ाइनर हैं। नीना गुप्ता ने 2008 में विवेक मेहरा से शादी की।

मसाबा गुप्ता, क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स, नीना गुप्ता

सेकंड इनिंग की शुरुआत-

अपने करियर में नीना गुप्ता ने कई बार इंडस्ट्री के रूढ़िवादी सोच का सामना किया लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। 2018 में ‘बधाई हो’ जैसी सुपरहिट फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी ‘सेकंड इनिंग’ की धमाकेदार वापसी की और नई पीढ़ी के दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्हें ‘वो छोकरी’ के लिए फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड और कई अन्य सम्मान भी मिल चुके हैं।

पंचायत 3 वेब सीरीज का दृश्य

नीना गुप्ता की कहानी हिम्मत, आत्मनिर्भरता और अपने सपनों को कभी न छोड़ने की मिसाल है। आज उनके जन्मदिन पर पूरा बॉलीवुड और उनके चाहने वाले उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। नीना गुप्ता ने साबित किया है कि उम्र या हालात कभी भी आपके सपनों के रास्ते में बाधा नहीं बन सकते।

TAGGED:Birthday SpecialBollywoodBollywood NewsFeaturedHAPPY BIRTHDAY NEENA GUPTANEENA GUPTAT24 KHABART24 KHABAR IN HINDI NEWST24Khabartrending bollywoodVivian Richardsबॉलीवुड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article Border 2 के सेट से मूंछों को ताव देते क्यों दिखे दिलजीत दोसांझ
Next Article RAMAYANA PIC रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ के साथ बॉलीवुड में धार्मिक फिल्मों की वापसी, जानिए क्यों हुआ था लंबे समय तक ब्रेक?
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

Lock Upp 2 के बाद Sony TV के Indian Game Show में नज़र आने वाली Akanksha Chamola
टेलीविजनहोम

Lock Upp 2 के बाद, Akanksha Chamola इस Show में आएंगी नज़र

By
t24khabarmail@gmail.com
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर में होने वाली अपनी शाही शादी की तैयारियों के बीच साथ नजर आते हुए।
बॉलीवुडहोम

“उदयपुर में बजेगी शहनाई!” रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शाही अंदाज़ में लेंगे सात फेरे

By
Priyanshu Kumari
इंटरव्यू के दौरान अक्षरा सिंह पवन सिंह के साथ अपने पुराने रिश्ते पर खुलकर बात करते हुए भावुक नजर आईं
भोजपुरी सिनेमाहोम

“मुझे भी घर बसाना है!” अक्षरा सिंह का बड़ा बयान, पवन सिंह के चरित्र पर उठाए सवाल; बोलीं एक अफेयर हुआ तो क्या मुझे फांसी दे देंगे?

By
Priyanshu Kumari
टेलीविजन

Sana Makbul Birthday : सना मकबूल का बर्थडे पर किलर अंदाज, खूबसूरती देख फिदा हुए फैंस

By
t24khabarmail@gmail.com
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?