T24 KHABAR
Saturday, Nov 14, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > टेलीविजन > Tumm Se Tumm Tak: Anu Gets Furious After Meera’s Shocking Revelation, Uncovers Her Conspiracy to Frame Arya!
टेलीविजन

Tumm Se Tumm Tak: Anu Gets Furious After Meera’s Shocking Revelation, Uncovers Her Conspiracy to Frame Arya!

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: November 12, 2026 1:45 pm
t24khabarmail@gmail.com
Share
Tumm Se Tumm Tak serial characters Meera, Anu and Arya in a dramatic storyline.
'तुम से तुम तक' में मीरा की साजिश का खुलासा होने पर अनु का गुस्सा फूट पड़ा।
SHARE

टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है। वर्धन परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारी वर्धन हाउस और आर्या के ऑफिस में जांच कर रहे हैं, जिससे पूरा परिवार परेशान है। गायत्री समझ नहीं पा रही हैं कि आखिर परिवार के साथ ऐसा कैसे हो गया। उनका कहना है कि इससे पहले कभी परिवार को इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और दिवाली के मौके पर ऐसा होना उनकी चिंता और बढ़ा रहा है।

जांच के दौरान अधिकारियों को आर्या के कमरे में एक दराज के अंदर बड़ी मात्रा में नकदी मिलती है। वहीं, आर्या के ऑफिस में तलाशी लेने पहुंची टीम को उसके केबिन की दराज से भी कैश बरामद होता है। दोनों जगहों पर इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद अधिकारी आर्या से पैसों के स्रोत के बारे में सवाल करते हैं।

अचानक हुए इस खुलासे से आर्या भी हैरान रह जाता है। उसे समझ नहीं आता कि उसके घर और ऑफिस में इतना कैश कहां से आया। वहीं, इस पूरे मामले के कारण आर्या शक के घेरे में आ जाता है और परिवार को भी जांच के नतीजों की चिंता सताने लगती है।

इसी बीच मीरा, अनु को फोन करके दिवाली की शुभकामनाएं देती है। वह सामान्य अंदाज में अनु से पूछती है कि उसकी दिवाली कैसी रही और क्या उसने पटाखे जलाए। लेकिन बातचीत के दौरान मीरा एक ऐसा खुलासा करती है, जिसे सुनकर अनु के होश उड़ जाते हैं।

मीरा बताती है कि आर्या के घर और ऑफिस में इनकम टैक्स की छापेमारी के पीछे उसी का हाथ है। उसने जानबूझकर यह पूरा मामला रचा है, ताकि आर्या और अनु को बड़ा झटका दे सके। मीरा की बात सुनकर अनु गुस्से से भड़क उठती है। उसे समझ आ जाता है कि मीरा ने आर्या को फंसाने के लिए उसके घर और ऑफिस में पैसे रखवाए थे।

वहीं, मीरा अपनी इस चाल से खुश नजर आती है, क्योंकि उसे लगता है कि आखिरकार वह आर्या को मुसीबत में डालने में कामयाब हो गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनु मीरा की इस साजिश का पर्दाफाश कर पाएगी? क्या आर्या खुद को निर्दोष साबित कर इस मुसीबत से बाहर निकल पाएगा या मीरा की चाल पूरे वर्धन परिवार पर भारी पड़ेगी?

TAGGED:AnuAryaHindi TV newsMeeraT24KhabarTumm Se Tumm TakTumm Se Tumm Tak Upcoming TwistTV Serial Update
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article Bigg Boss 20 contestant Kanika Mann and former contestant Shefali Bagga “Kannnnuuuu… Come Back with the Trophy!” Shefali Bagga Supports Kanika Mann, Urges Fans to Vote for Her
Next Article Udne Ki Aasha serial characters Sayali and Pankhudi in an emotional scene. Udne Ki Aasha: Pankhudi Fears Losing Sayali’s Love After Laksh’s Truth Is Revealed, Asks Her Mother an Emotional Question
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

करण वीर मेहरा जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल ओढ़ाते हुए
टेलीविजन

Karan Veer Mehra Sets an Example of Humanity by Offering Blankets to Needy People, Fans Praise His Heartwarming Gesture

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

You Might Also Like

roopal tyagi
टेलीविजन

‘हमारी बेटियों का विवाह’ से ‘झलक दिखला जा’ तक… रूपल त्यागी की मेहनत से भरी कहानी!

By
t24khabarmail@gmail.com
80th Independence Day पर अपने बचपन की यादें शेयर करते TV Actor Zohaib Siddiqui
टेलीविजनहोम

Independence Day was a rehearsal of unity for me, says actor Zohaib Siddiqui.

By
t24khabarmail@gmail.com
nikita luther
टेलीविजनवेब सीरीज

टीवी शो “The Traitors” की विनर बनीं निकिता लूथर आख़िरी कार्ड पलटा और जीत का ताज पहना…

By
t24khabarmail@gmail.com
एक्टर नंदीश सिंह संधू और उनकी गर्लफ्रेंड कविता बनर्जी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं
टेलीविजनहोम

Uttaran Fame Nandish Singh Sandhu to Marry Girlfriend Kavita Banerjee in a Traditional Bengali Wedding, Second Marriage for the Actor

By
t24khabarmail@gmail.com
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?