T24 KHABAR
Thursday, Aug 13, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > वेब सीरीज > हमारा हुड्डा वापस आ गया है’ – Special Ops 2 से विकास मानकतला की दमदार वापसी, नीरज पांडे संग काम को बताया सपना
वेब सीरीज

हमारा हुड्डा वापस आ गया है’ – Special Ops 2 से विकास मानकतला की दमदार वापसी, नीरज पांडे संग काम को बताया सपना

संघर्ष से संवरता सितारा – विकास मानकतला की हुड्डा से स्पेशल ऑप्स तक की वापसी

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: August 19, 2025 11:51 am
t24khabarmail@gmail.com
Share
विकास मानकतला की दमदार वापसी – 'हुड्डा' फिर से एक्शन में!
SHARE
Highlights
  • ‘स्पेशल ऑप्स 2’ में विकास मानकतला की वापसी को फैंस ने सराहा।
  • ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ का "हुड्डा" किरदार अब भी दर्शकों के दिलों में ज़िंदा।
  • नीरज पांडे के साथ काम करना विकास का सपना था, जिसे उन्होंने पूरा किया।

टीवी और वेब की दुनिया के जानें-माने चेहरे विकास मानकतला ने ‘स्पेशल ऑप्स 2’ के साथ दर्शकों के दिलों में फिर से खास जगह बना ली है। एक लंबे अंतराल और संघर्ष के बाद उनका ये कमबैक न केवल चर्चाओं में है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी फैंस की प्रतिक्रिया के चलते सुर्खियों में है।

हुड्डा की वापसी
2000 के दशक के मशहूर टीवी शो ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ में कैप्टन हुड्डा के रोल में विकास को अपार लोकप्रियता मिली थी। जब वह नीरज पांडे की चर्चित सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स 2’ में दिखाई दिए, तो फैंस ने सोशल मीडिया पर लिखा – “हमारा हुड्डा वापस आ गया है!” यह कमेंट्स विकास के लिए भावुक करने वाले रहे। विकास कहते हैं “आज भी लोग मुझे हुड्डा कहकर पुकारते हैं, और जब उन्होंने मुझे स्पेशल ऑप्स 2 में देखा तो वही प्यार फिर से उमड़ पड़ा।”

नीरज पांडे के साथ काम करने का सपना
नीरज पांडे जैसे प्रतिष्ठित निर्देशक के साथ काम करना विकास का एक पुराना सपना था। उन्होंने बताया कि 2008 में रिलीज फिल्म ‘A Wednesday’ देखने के बाद से ही वे नीरज के फैन हो गए थे। विकास बोले— “जब स्पेशल ऑप्स के पहले सीजन के लिए मुझे कॉल आया था, तब मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन सका था। उस समय बहुत अफसोस हुआ था। लेकिन जैसे ही ‘स्पेशल ऑप्स 2’ का ऑफर आया, मैंने बिना कुछ सोचे सभी प्रोजेक्ट्स छोड़ दिए। मैं नहीं चाहता था कि कोई और काम मेरे इस किरदार की तैयारी में बाधा बने।”

किरदार के लिए की खास तैयारी
विकास ने इस भूमिका के लिए मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से मेहनत की। उन्होंने बताया कि ये सिर्फ एक और रोल नहीं था, बल्कि उनके लिए ये एक रिबर्थ जैसा था। उन्होंने खुद को किरदार में पूरी तरह से ढालने के लिए हर संभव तैयारी की। “मैं इस सीरीज को लेकर बहुत जुनूनी था। हर सीन, हर डायलॉग में मैं खुद को झोंक देना चाहता था। आखिरकार नीरज पांडे जैसे निर्देशक के साथ काम करना छोटा मौका नहीं है।” – विकास

संघर्ष की दास्तान: जेब में पैसे नहीं, पर चेहरा हँसता रहा
विकास का करियर कोई आसान सफर नहीं रहा। उन्होंने चुनिंदा लेकिन दमदार काम किए हैं, जिनमें कभी लीड रोल्स रहे तो कभी लंबा गैप। उनके अनुसार, जब भी करियर में ब्रेक आया, उन्होंने आत्मचिंतन किया लेकिन हार नहीं मानी।विकास मानकतला ने कहा: “ऐसे दिन भी आए जब जेब में पैसे नहीं थे। लेकिन चेहरे पर मुस्कान बनाए रखी क्योंकि मुझे पता था कि ये दौर भी गुजर जाएगा।” विकास ने अपने संघर्ष की कहानी में कोविड काल का भी ज़िक्र किया, जो उनके लिए जीवन का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। “कोविड ने सिखाया कि जिंदगी एक ही बार मिलती है। काम रुक सकता है, लेकिन हौसले नहीं रुकने चाहिए।”

पत्नी रही सबसे बड़ी ताकत
विकास ने यह भी बताया कि उनके संघर्ष के दौरान उनकी पत्नी हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं। उन्होंने कठिन समय में विकास का मनोबल बनाए रखा। “पत्नी ने हमेशा मुझे मोटिवेट किया। जब मैं खुद को हारा हुआ महसूस करता था, वह मुझे याद दिलाती थीं कि तुम्हारे पास टैलेंट है, मेहनत करोगे तो फल ज़रूर मिलेगा।”

फ्यूचर प्रोजेक्ट्स और नजरिया
‘स्पेशल ऑप्स 2’ की सफलता के बाद अब विकास अपने भविष्य को लेकर आशान्वित हैं। उनका कहना है कि वे अब ऐसी कहानियों का हिस्सा बनना चाहते हैं जो न सिर्फ एंटरटेन करें, बल्कि दर्शकों को सोचने पर भी मजबूर करें।

“अब मैं सोच-समझकर प्रोजेक्ट्स चुनूंगा। मेरी प्राथमिकता स्क्रिप्ट होगी, सिर्फ शो या प्लेटफॉर्म नहीं।”

TAGGED:BollywoodNewsFeaturedNeerajPandeySpecialOps2VikasManaktalaWebSeries
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article फैसल खान ने आमिर खान और परिवार से तोड़ा रिश्ता, लगाए गंभीर आरोप—”हमें ज़र्द पानी में इंजेक्शन देकर बीमार किया गया”
Next Article ‘घरवालों की सरकार’ के साथ बिग बॉस 19 में सलमान की धमाकेदार वापसी — वोट करें और तय करें कौन बने पहला कंटेस्टेंट!
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

सुनील लहरी कैमरे के सामने बात करते हुए, फैन के झूठा रिश्तेदार बनकर घर पहुंचने की घटना बताते नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुडहोम

‘रिश्तेदार बनकर घुसने की कोशिश! सुनील लहरी के घर पहुंचा फैन, एक्टर ने शेयर की वीडियो’

By
t24khabarmail@gmail.com
रिया चक्रवर्ती कोर्ट के फैसले के बाद राहत भरे अंदाज में नजर आती हुईं, सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़ी खबर का प्रतिनिधित्व करता दृश्य
बॉलीवुडहोम

रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, 6 साल बाद कोर्ट का बड़ा फैसला, अनफ्रीज होंगे बैंक अकाउंट्स!

By
t24khabarmail@gmail.com
सिंगर सलमान अली मंच पर परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं। हालिया इंटरव्यू में उन्होंने भविष्य में संगीत छोड़कर इबादत के रास्ते पर चलने की इच्छा जताई।
बॉलीवुडहोम

‘रब के लिए सबकुछ छोड़ दूंगा’ सलमान अली का बड़ा खुलासा, क्या संगीत की दुनिया को कह देंगे अलविदा?

By
t24khabarmail@gmail.com
मुश्किल समय में राजपाल यादव के समर्थन में बयान जारी करता The Viral Fever (TVF)
बॉलीवुडहोम

मुश्किल वक्त में राजपाल यादव के साथ खड़ा TVF कहा: “एक दिन आपके साथ कुछ खास बनाएंगे”, इंडस्ट्री से मिल रहा जबरदस्त समर्थन

By
Priyanshu Kumari
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?