T24 KHABAR
Tuesday, Mar 31, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > बॉलीवुड > क्या खतरे में है गोविंदा और सुनीता आहुजा की 38 साल की शादी? पहलाज निहलानी ने बताया तलाक के दावों का सच
बॉलीवुड

क्या खतरे में है गोविंदा और सुनीता आहुजा की 38 साल की शादी? पहलाज निहलानी ने बताया तलाक के दावों का सच

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: August 26, 2025 5:40 pm
t24khabarmail@gmail.com
Share
गोविंदा और सुनीता आहुजा की 38 साल की मजबूत शादी, तलाक की अफवाहों पर पहलाज निहलानी का खुलासा
बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहुजा
SHARE

बॉलीवुड में जब भी पावर कपल्स की बात होती है, तो सबसे पहले नाम आता है हीरो नंबर वन गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहुजा का। दोनों की शादी को पूरे 38 साल हो चुके हैं और उन्होंने हर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाया है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें उड़ रही थीं कि इस जोड़ी के रिश्ते में दरार आ गई है और दोनों तलाक लेने वाले हैं। हालाकि अब इन अफवाहों पर उनके करीबी दोस्त और जाने-माने फिल्म मेकर पहलाज निहलानी ने खुलकर सच सामने रखा है।

सोशल मीडिया पर तलाक की खबरें

पिछले कुछ समय से लगातार खबरें आ रही थीं कि गोविंदा और सुनीता आहुजा के बीच रिश्तों में खटास है। कहा जा रहा था कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे से नाराज़ हैं और मामला तलाक तक पहुंच चुका है। लेकिन इन खबरों के बीच सबसे पहले गोविंदा की बेटी टीना उनकी बहन कामिनी खन्ना और मैनेजर ने सामने आकर इन अफवाहों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि गोविंदा और सुनीता की शादीशुदा जिंदगी में ऐसा कुछ नहीं हो रहा जो उन्हें अलग कर दे।

पहलाज निहलानी ने किया खुलासा

अब इस मामले पर गोविंदा के सबसे करीबी दोस्तों में से एक और फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल निहलानी ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैंने तो कभी दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं देखा। किसी ने कहा कि उन्होंने तलाक फाइल किया है लेकिन मैं कहता हूं ये नामुमकिन है। गोविंदा और सुनीता कभी अलग नहीं होंगे। उन्होंने साफ कहा कि यह सारी बातें महज़ अफवाह हैं और हकीकत से इनका कोई लेना-देना नहीं है। निहलानी के मुताबिक, “दिक्कत उनके रिश्ते में नहीं है बल्कि लोगों की बनाई हुई गलतफहमियों में है। कई बार आस-पास के लोग बातों को बढ़ा-चढ़ाकरपेश कर देते हैं और झूठी कहानियां गढ़ देते हैं।”

गोविंदा की तारीफ में पहलाज निहलानी ने कहा –

पहलाज निहलानी ने गोविंदा की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा गोविंदा एक शानदार एक्टर ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी हैं। उन्होंने कभी किसी का बुरा नहीं किया। हां कई बार लोग उन्हें बहका देते हैं और उनकी सोच डिस्टर्ब हो जाती है लेकिन उनका दिल हमेशा साफ रहा है।

फिल्मों ने भी मजबूत किया रिश्ता

गोविंदा और पहलाज निहलानी की दोस्ती सिर्फ निजी जिंदगी तक ही सीमित नहीं रही बल्कि फिल्मों में भी दोनों ने मिलकर काम किया। ‘आंखें’ , ‘शोला’ और ‘शबनम’ जैसी सुपरहिट फिल्मों ने इस रिश्ते को और गहरा कर दिया। निहलानी ने याद करते हुए कहा कि शुरुआत में उन्हें यह भी नहीं पता था कि गोविंदा शादीशुदा हैं। बाद में जब उन्हें इस बारे में मालूम हुआ तो उन्होंने महसूस किया कि पर्सनल लाइफ शेयर करना ज़रूरी नहीं होता।

इन सब बयानों और घटनाओं से एक बात साफ हो जाती है कि गोविंदा और सुनीता आहुजा के बीच तलाक जैसी कोई बात नहीं है। यह सिर्फ सोशल मीडिया पर उड़ाई जा रही अफवाहें हैं जिनका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं। गोविंदा और सुनीता की जोड़ी आज भी उतनी ही मजबूत है जितनी 38 साल पहले उनकी शादी के वक्त थी।

TAGGED:BollywoodBollywood celebrity couple newsGovinda divorce truthGovinda Sunita Divorce NewsGovinda wife Sunita AhujaT24 KHABARtrending bollywood
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article "हरतालिका तीज 2025 पर सुहागिन महिलाओं द्वारा पूजा और पारंपरिक गीत जैसे तीज व्रत भूखल बानी, तीज के बरतिया और अचल सुहाग गाते हुए" हरतालिका तीज 2025: बिना इन गीतों के अधूरा लगता है सुहागिनों का पर्व
Next Article सोनू सूद, भारती सिंह और अंकिता लोखंडे सहित बॉलीवुड सितारों ने गणेश चतुर्थी पर घर में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की सोनू सूद से लेकर भारती सिंह तक गणेश चतुर्थी पर कई सितारों ने बप्पा का किया स्वागत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

बॉलीवुड

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की डेब्यू ‘सादगी’ ने मचाई धूम, कितना कमा रहीं पैसा?

By
t24khabarmail@gmail.com
बॉलीवुड

Dimple Kapadia birthday : अभिनय से संन्यास, फिर फिल्मों में कमबैक….कैसे स्टार बनीं डिंपल कपाड़िया

By
t24khabarmail@gmail.com
‘सोंचिरिया’ फिल्म के निर्देशक अभिषेक चौबे और सुशांत सिंह राजपूत का फोटो
बॉलीवुडहोम

अभिषेक चौबे: आज कोई भी ‘सोंचिरिया’ जैसी फिल्म करने की हिम्मत नहीं करेगा

By
t24khabarmail@gmail.com
शत्रुघ्न सिन्हा बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की इंटरफेथ शादी पर समर्थन जताते हुए, परिवार के साथ खड़े होने की बात करते हुए
बॉलीवुडहोम

“मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी!” इंटरफेथ शादी पर शत्रुघ्न सिन्हा का दमदार बयान, बोले ‘बेटी सोनाक्षी के साथ चट्टान की तरह खड़ा हूं’

By
t24khabarmail@gmail.com
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?