T24 KHABAR
Thursday, Nov 19, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > बॉलीवुड > सिर्फ पर्दे पर नहीं खेलों के मैदान में भी छाए ये सितारे… जानिए कौन-कौन हैं शामिल
बॉलीवुड

सिर्फ पर्दे पर नहीं खेलों के मैदान में भी छाए ये सितारे… जानिए कौन-कौन हैं शामिल

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: August 29, 2025 4:18 pm
t24khabarmail@gmail.com
Share
राहुल बोस भारतीय टीम के लिए रग्बी खेलते हुए।
National Sports Day 2025
SHARE

भारत में खेल और सिनेमा दोनों ही लोगों के जुनून का हिस्सा हैं। जहां एक तरफ दर्शक अपने पसंदीदा सितारों को पर्दे पर देखना पसंद करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ उन्हें यह जानकर हैरानी भी होती है कि कई एक्टर्स ने कैमरे के बाहर खेलों की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।
29 अगस्त को जब देशभर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है तो ऐसे में उन कलाकारों का जिक्र करना जरूरी हो जाता है जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर से पहले और उसके साथ-साथ खेलों में भी शानदार प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में जो रील ही नहीं रियल लाइफ में भी स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी रहे हैं।

जॉन अब्राहम – फुटबॉल के दीवाने

जॉन अब्राहम का नाम आते ही फिटनेस और एक्शन फिल्मों की याद आती है लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वे फुटबॉल से भी गहरा जुड़ाव रखते हैं। जॉन ने क्लब लेवल तक फुटबॉल खेला है और आज भी इस खेल को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय हैं। इतना ही नहीं वह इंडियन सुपर लीग (ISL) की नॉर्थईस्ट यूनाइटेड टीम के को-ओनर भी हैं। उनकी यह पहल फुटबॉल को भारत में लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाती है।

रणबीर कपूर – ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब के कप्तान

रणबीर कपूर फिल्मों में रोमांटिक इमेज के लिए जाने जाते हैं लेकिन असल जिंदगी में उनका दिल फुटबॉल के लिए धड़कता है। बचपन से ही इस खेल के प्रति उनका गहरा लगाव रहा है। रणबीर अपने स्कूल के फुटबॉल टीम में भी शामिल थे। आज वह “ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब” के सक्रिय सदस्य हैं और कई बार चैरिटी मैचों में खेलते हुए नज़र आते हैं।

रणदीप हुड्डा – पोलो और घुड़सवारी के माहिर

रणदीप हुड्डा की शख्सियत उनके घुड़सवारी प्रेम से और भी निखरती है। फिल्मों में दमदार रोल निभाने वाले रणदीप असल जिंदगी में पोलो के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। सोशल मीडिया पर भी वे अक्सर पोलो मैचों और घुड़सवारी के वीडियो शेयर करते रहते हैं। यह खेल उनकी फिटनेस और अनुशासन का सबूत है।

दीपिका पादुकोण – बैडमिंटन की दुनिया से आईं

आज दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं लेकिन एक्टिंग से पहले उनकी पहचान बैडमिंटन खिलाड़ी के रूप में थी। वह पूर्व बैडमिंटन स्टार प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं और खुद भी नेशनल लेवल तक बैडमिंटन खेल चुकी हैं हालाकि बाद में उन्होंने फिल्मी दुनिया की ओर रुख किया और सफलता हासिल की।

सैयामी खेर- अंडर-16 क्रिकेटर

फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाने वाली सैयामी खेर क्रिकेट के मैदान से भी जुड़ी रही हैं। उन्होंने महाराष्ट्र की ओर से अंडर-16 स्तर पर क्रिकेट खेला है। आलराउंडर खिलाड़ी के तौर पर उनका खेल काफी सराहा गया। बाद में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा लेकिन खेल के प्रति उनका लगाव बरकरार है।

अजित कुमार – कार रेसिंग के शौकीन

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अजित कुमार को कार रेसिंग का बेहद शौक है। उन्होंने इस खेल में हाथ आज़माया और कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। हालाकि रेसिंग के दौरान उन्हें कुछ हादसों का भी सामना करना पड़ा लेकिन उनका जुनून आज भी कायम है।

राहुल बोस – रग्बी के इंटरनेशनल खिलाड़ी

राहुल बोस अपने गंभीर किरदारों और संवेदनशील अभिनय के लिए जाने जाते हैं लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते कि वे रग्बी के भी शानदार खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने भारत की ओर से लंबे समय तक इंटरनेशनल लेवल पर रग्बी खेला। साल 2008 में उन्होंने खेल से संन्यास लिया लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी ज़िंदा है।

इन सभी कलाकारों की कहानियाँ यह साबित करती हैं कि कला और खेल एक-दूसरे के पूरक हो सकते हैं। पर्दे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले ये सितारे खेल के मैदान में भी उतनी ही मेहनत और जुनून से चमके हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस पर इन्हें याद करना खेल और कला दोनों ही क्षेत्रों में प्रेरणा का काम करता है।

TAGGED:जॉन अब्राहम फुटबॉल ISLदीपिका पादुकोण बैडमिंटन करियरबॉलीवुड और खेलबॉलीवुड स्टार्स जो खिलाड़ी रहेराहुल बोस रग्बी इंडिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article द बंगाल फाइल्स फिल्म में महात्मा गांधी के किरदार में अनुपम खेर ‘द बंगाल फाइल्स’ में महात्मा गांधी की भूमिका निभाएंगे अनुपम खेर
Next Article मोनालिसा मलयालम फिल्म ‘नागम्मा’ से साउथ सिनेमा में डेब्यू करती हुईं, पहले बॉलीवुड और अब साउथ फिल्मों में अपनी पहचान बनाती हुईं अभिनेत्री बॉलीवुड के बाद अब साउथ फिल्मों में छा रहीं मोनालिसा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

Neena Gupta reacting to pregnancy rumors at age 66 after attending Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda reception event
बॉलीवुडहोम

66 साल की नीना गुप्ता की ‘प्रेग्नेंसी’ की अफवाहों ने मचाया हंगामा, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी बोलीं, “मुझे तो बस एक रियल लाइफ ‘बधाई हो’ चाहिए थी!”

By
t24khabarmail@gmail.com
Love & War poster featuring Alia Bhatt in a glamorous stage setting
बॉलीवुड

Alia Bhatt Is Here To Slay! Looking Ravishing Then Ever In Her Second Look Poster From Sanjay Leela Bhansali’s Love & War!

By
t24khabarmail@gmail.com
रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी शादी के दौरान वरमाला पहने हुए, परिवार के बीच सादगी भरे समारोह में मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुडहोम

बादशाह ने रचाई गुपचुप शादी, दुल्हन बनीं पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी, सासू मां ने शेयर की तस्वीरें,फैंस रह गए हैरान

By
t24khabarmail@gmail.com
Smriti Mandhana और Palash Muchhal की शादी की तारीख 7 दिसंबर तय, श्रवण मंधाना ने पुष्टि की
बॉलीवुड

स्मृति मंधाना के भाई श्रवण मंधाना ने पालाश मुखल के साथ शादी की नई तारीख पर तोड़ी चुप्पी

By
t24khabarmail@gmail.com
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?