लोकप्रिय क्राइम-थ्रिलर सीरीज़ मिर्ज़ापुर की बड़े पर्दे पर वापसी को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मिर्ज़ापुर: द फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस इस फ्रेंचाइज़ी को सिनेमाघरों में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस बहुप्रतीक्षित फिल्म से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
पुनीत कृष्णा द्वारा निर्मित मिर्ज़ापुर: द फिल्म भारत की सबसे सफल ओटीटी क्राइम-थ्रिलर फ्रेंचाइज़ी का सिनेमाई रूपांतरण है। इस फिल्म को अमेज़न, एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। शुरुआत से ही इस प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
शूटिंग पूरी होने की जानकारी खुद मेकर्स ने सोशल मीडिया के ज़रिए साझा की है। एक्सेल एंटरटेनमेंट की सहयोगी कंपनी एक्सेओ मूवीज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए शूटिंग रैप-अप की घोषणा की। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया,
“शूटिंग पूरी हुई! #मिर्ज़ापुर फिल्म। वीडियो सौजन्य: तुशील पुजारी।”
इस वीडियो के सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।
फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा मुन्ना भैया के किरदार की वापसी को लेकर हो रही है, जिसे अभिनेता दिव्येंदु ने निभाया है। दर्शक इस आइकॉनिक कैरेक्टर को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
- गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में
- पंकज त्रिपाठी — कलीन भैया
- अली फ़ज़ल — गुड्डू पंडित
- दिव्येंदु — मुन्ना त्रिपाठी
- अभिषेक बनर्जी — अहम भूमिका
में नजर आएंगे।
मिर्ज़ापुर: द फिल्म साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। थिएटर रिलीज़ के बाद यह फिल्म आठ सप्ताह के अंतराल में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।
मिर्ज़ापुर की यह सिनेमाई वापसी फैंस के लिए किसी बड़े ट्रीट से कम नहीं होने वाली है।