बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनकी जबरदस्त फिटनेस। हाल ही में मुंबई में आयोजित वर्ल्ड पिकलबॉल लीग (WPBL 2026) में आमिर खान शामिल हुए, जहां उन्होंने अपने फैंस के साथ पिकलबॉल का मज़ा लिया।
खेल के दौरान एक पल ऐसा आया जब आमिर खान शॉट मारने के लिए आगे बढ़े और अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते वह कोर्ट पर फिसलकर गिर गए। इस दौरान वहां मौजूद लोग थोड़े घबरा गए।
हालांकि, आमिर खान ने जिस अंदाज़ में खुद को संभाला, उसने सबको चौंका दिया। वह तुरंत उठ खड़े हुए, चेहरे पर मुस्कान लाई और बिना रुके दोबारा खेल शुरू कर दिया। उनकी यही फुर्ती और पॉजिटिव एटीट्यूड लोगों को बेहद पसंद आया।
60 साल की उम्र में आमिर की इस एनर्जी को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस हैरान रह गए। कई लोगों ने कमेंट कर उनकी फिटनेस का राज पूछा। किसी ने लिखा, “सर, इस उम्र में भी इतने फिट कैसे हैं?” तो किसी ने उनकी डाइट और लाइफस्टाइल को लेकर सवाल किए।
अगर आमिर खान के वर्क फ्रंट की बात करें, तो हाल ही में उनके प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ रिलीज हुई थी। फिल्म में आमिर खान कैमियो रोल में नजर आए थे, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह खास कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप साबित हुई।
इसके बावजूद आमिर खान अपनी फिटनेस, सादगी और खेल के प्रति जुनून से एक बार फिर साबित कर गए कि उम्र सिर्फ एक नंबर है।