बॉलीवुड के पावर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर अपनी शानदार केमिस्ट्री को लेकर सुर्खियों में हैं। 5 नवंबर को मुंबई में आयोजित मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में दोनों साथ पहुंचे। इस दौरान कपल का प्यार भरा अंदाज देखने को मिला। अभिषेक और ऐश्वर्या ने न सिर्फ हाथों में हाथ डालकर एंट्री की, बल्कि पपाराजी के सामने भी एक-दूसरे के साथ अपनी खूबसूरत बॉन्डिंग दिखाई। दोनों की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं।
हाथों में हाथ डालकर पहुंचे अभिषेक और ऐश्वर्या
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने खींचा। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे पार्टी में पहुंचे। ऐश्वर्या इस मौके पर गहरे लाल रंग की खूबसूरत साड़ी, हैवी गोल्ड जूलरी और रेड लिपस्टिक में नजर आईं। वहीं अभिषेक ने ब्लैक शेरवानी स्टाइल आउटफिट पहना था। दोनों का ट्रेडिशनल लुक काफी शानदार लग रहा था।
पपाराजी के सामने अभिषेक ने ऐश्वर्या को खींचा करीब
पार्टी के बाहर तस्वीरें खिंचवाते समय एक खास पल देखने को मिला। दरअसल, जब पपाराजी ने दोनों से अलग-अलग पोज देने के लिए कहा, तो अभिषेक और ऐश्वर्या ने ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद अभिषेक ने ऐश्वर्या को अपने और करीब खींच लिया। दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते नजर आए। इस दौरान उनकी नजरें और बातचीत ने सबका ध्यान खींच लिया। कपल का यह अंदाज देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

करीना-सैफ से लेकर अक्षय कुमार तक पहुंचे सितारे
मनीष मल्होत्रा की इस दिवाली पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे अपने परिवार के साथ पहुंचे। करीना कपूर खान गोल्डन सीक्वेंस साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि सैफ अली खान ब्लैक कुर्ते में नजर आए। अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटे आरव के साथ पहुंचे। तीनों ने सफेद रंग के आउटफिट में शानदार फैमिली लुक अपनाया।
वहीं माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम नेने के साथ पहुंचीं। काजोल बेटी न्यासा देवगन के साथ नजर आईं। जाह्नवी कपूर ने ब्लैक और गोल्डन लहंगा पहना था, जबकि परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चड्ढा के साथ ब्लैक आउटफिट में दिखाई दीं। इसके अलावा रवीना टंडन, राशा थडानी, करिश्मा कपूर, अनन्या पांडे, सुहाना खान, गौरी खान और नव्या नंदा समेत कई सितारे पार्टी का हिस्सा बने।
फैंस को पसंद आई दोनों की केमिस्ट्री
अभिषेक और ऐश्वर्या के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। किसी ने दोनों को खूबसूरत कपल बताया, तो किसी को उनकी पुरानी केमिस्ट्री याद आ गई। एक यूजर ने लिखा कि दोनों साथ में बेहद खुश लग रहे हैं। वहीं दूसरे ने कहा कि दोनों को देखकर 2008 वाली वाइब आ रही है।
क्या है अभिषेक और ऐश्वर्या का वर्कफ्रंट?
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन आखिरी बार 2023 में मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ में नजर आई थीं। वहीं अभिषेक बच्चन जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और सुहाना खान समेत कई कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।